नई दिल्ली, अक्टूबर 7। पिछले कुछ समय में निवेश के लिए क्रिप्टोकरेंसी को बहुत अधिक तवज्जो दी जा रही है। इस समय कई क्रिप्टोकरेंसी निवेश के लिए उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक है शीबा इनु। हाल के दिनों में कई कारणों से इस मीमकॉइन की वैल्यू में एक बड़ी छलांग देखी गयी। ये इस सप्ताह सबसे अधिक कारोबार वाले कॉइन्स में से एक के रूप में भी उभरी है। इससे शीबा इनु कॉइन एक ऐसी स्थिति में पहुँच गई है, जहाँ यह अब दुनिया की 33वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इसकी मार्केट कैपिटल 8.7 अरब डॉलर (लगभग 65,141 करोड़ रुपये) है।
35 दिन में निवेशक मालामाल
इस नयी क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू में अचानक से तेजी देखने को मिल रही है, जिससे यह मार्केट में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही है। आपको बता दें कि जनवरी तक ये कॉइन कोई खास चर्चा में नहीं था। मगर 10 मई में निवेशकों ने इस पर ध्यान दिया। क्योंकि अप्रैल से मई तक इसकी वैल्यू कई गुना बढ़ गयी थी। 5 अप्रैल 2021 को शीबा इनु 0.000003669 रुपये पर था। जबकि इसके 35 दिन बाद यह 0.002567 रु पहुंच गई। इसी 35 दिन की अवधि में इसने 10 हजार रुपये को 70 लाख रुपया में बदला।
आज कितना है रेट
आज इस कॉइन का रेट 0.00227438 रु है। अगर इसके 5 अप्रैल के 0.000003669 रुपये के रेट से भी देखें तो यह अब तक 61889 फीसदी का रिटर्न दे चुकी है। यानी तब से अब तक इसने 10 हजार रु के निवेश को करीब 62 लाख रु बना दिया है।
क्यों आई तेजी
एक गुमनाम खरीदार ने दो दिनों में इस कॉइन की खरीदारी की और करीब 6.3 ट्रिलियन (लाख करोड़) कॉइन खरीदे। ऐसे अकाउंट को व्हेल कहा जाता है। इस व्हेल ने 1 अक्टूबर को अपनी खरीदारी शुरू की। उसने फिर लगभग 43,838,900 डॉलर (लगभग 3,27,81,19,505 रुपये) मूल्य के 6 ट्रिलियन कॉइन खरीदे। व्हेल ने फिर आगे बढ़कर अगले दिन 116 अरब कॉइन खरीदे। इसके बाद 159 अरब और 1 अरब कॉइन के दो और लेन-देन किए।
कुल 276 अरब कॉइन खरीदे
शनिवार, 2 अक्टूबर को व्हेल द्वारा खरीदे गए इन कॉइन की कुल राशि 276 अरब तक थी। इससे कॉइन की कीमत में 5 प्रतिशत की वृद्धि आई जिसके बाद यह लगभग 3 प्रतिशत नीचे आ गया। लेकिन यह शायद ही पहली बार है जब किसी व्हेल ने मीमकॉइन की किस्मत बदली हो। अगस्त 2020 में लॉन्च शीबा इनु को डॉगकोइन की लोकप्रियता का लाभ उठाने के लिए पेश किया गया था। डॉगकोइन के उलट शीबा इनु में जल्दी तेजी आई।
कितनी है वैल्यू
निवेशकों को शीबा इनु में अत्यधिक दिलचस्पी लग रही थी क्योंकि जून और जुलाई में कुल मूल्य लॉक (टीवीएल) 2 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया था। तब से टीवीएल घटकर 30 करोड़ डॉलर से कम हो गया है। लेकिन इसने रहस्यमय व्हेल को इसमें बड़ी हिस्सेदारी खरीदने से हतोत्साहित नहीं किया। वास्तव में, व्हेल की इस तरह की दिलचस्पी ने पिछले कुछ महीनों में बाजार में शीबा इनु की स्थिति को ही मजबूत किया है। हाल ही में एलन मस्क ने भी इस कॉइन को लेकर एक ट्वीट किया, जिसका इस पर सकारात्मक असर पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications