DAK SEWA APP: डिजिटलीकरण के दौर में आज तमाम तरह की सर्विसेस ऑनलाइन उपलब्ध हैं। साथ में तमाम कंपनियां चाहें सरकारी हो या प्राइवेट, अपने सर्विस को ऑनलाइन मुहैया करा रही हैं, जिससे आम लोगों तक उसकी सुविधाएं आसानी के साथ पहुंच रही हैं। अब इसी कड़ी में भारतीय डाक सेवा विभाग ने भी अपनी तमाम सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है और सभी स्कीम्स से लेकर अन्य सुविधाओं की जानकारी एक जगह पर देने की कोशिश की है।

दरअसल, डाक विभाग ने नया 'डाक सेवा ऐप' लॉन्च किया है, जिसमें पोस्ट ऑफिस से जुड़ी तमाम स्कीम्स के साथ अन्य तरह की सभी जानकारियां दी गई हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर डाक विभाग ने जानकारी साझा की है। X पर इंडिया पोस्ट ने लिखा, "आपका डाकघर आपकी जेब में। जिन सेवाओं पर आप भरोसा करते हैं, जिस सुविधा के आप हकदार हैं... अब डाक सेवा ऐप पर एक साथ।"
ऐप में क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं
डाक सेवा ऐप के इंटरफेस पर नजर डालें तो इसमें कई तरह के ऑप्शन उपलब्ध हैं। इनमें आर्टिकल और मनी ऑर्डर को ट्रैक करना, पोस्टेज कैलकुलैशन, मेल्स की बुकिंग, ई-रिसीप्ट और ईपीओडी, पीएलआई/आरपीएलआई प्रीमियम पेमेंट्स, शिकायतों का मेनेजमेंट, कॉर्पोरेट कॉन्ट्रैक्ट मैनेजर जैसी कई सुविधाएं हैं। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
- ट्रैकिंग :- यह ऐप स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर और अन्य मेल आइटमों की रियल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान करता है।
- डाकघर सर्च:- यूज़र्स पिन कोड का उपयोग करके अपने नजदीकी डाकघर का पता लगा सकते हैं।
- डाक शुल्क कैलकुलेटर :- यह ऐप डाक की लागत की गणना करने में मदद करता है।
- शिकायत प्रबंधन :- ऐप के माध्यम से यूज़र्स शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और उनकी स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
- कैलकुलेटर :- इसमें बीमा प्रीमियम कैलकुलेटर और विभिन्न बचत योजनाओं (जैसे पीपीएफ, एनएससी, आरडी, आदि) के लिए ब्याज कैलकुलेटर शामिल हैं।
- डाक-पे ऐप :- डाक-पे ऐप के साथ, यूज़र्स डिजिटल भुगतान कर सकते हैं, मनी ट्रांसफर कर सकते हैं और क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान भी कर सकते हैं, जो कि 'डाक सेवा' ऐप से अलग एक वित्तीय ऐप है।
- ऑनलाइन बुकिंग :- 'क्लिक एन बुक' जैसी नई सेवाओं के माध्यम से, ग्राहक घर बैठे ही पार्सल बुक कर सकते हैं, जिसका भुगतान ऑनलाइन हो जाता है और पिकअप की सुविधा भी मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications