आमतौर पर कोई Bank ज्यादा ब्याज देकर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करता है। लेकिन इस बार डीसीवी बैंक ने तीन साल की एफडी (FD) रिकॉर्ड तोड़ ब्याज देने के अलावा फ्री बीमा देने का भी ऐलान किया है। यह बीमा अधिकतम 10 लाख रुपये तक का लिया जा सकता है। हालांकि बैंक ने इस विशेष एफडी स्कीम के लिए अंतिम तिथि जैसा कुछ नहीं बताया है, लेकिन हो सकता है कि अगर अधिक जमा मिल जाए तो इस बंद भी कर दिया जाए।

पहले जानिए कैसे मिलेगा यह फ्री बीमा
डीसीबी बैंक ने घोषणा की है कि वह ज्यादा ब्याज के साथ बीमा सुरक्षा भी देगा। बैंक ने अपनी इस एफडी योजना का नाम सुरक्षा फिक्स डिपॉजिट रखा है। यह एक 3 साल की एफडी योजना है, जिसमें इस वक्त 7.10 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। इसके साथ ही जो लोग जितने रुपये की एफडी कराएंगे, उनको उतने पैसे की बीमा सुरक्षा दी जाएगी। हालांकि यह सीमा अधिकतम 10 रुपये तक होगी। यानी अगर कोई 1 लाख रुपये की एफडी कराएगा तो उसको 1 लाख रुपये की बीमा सुरक्षा दी जाएगी। वहीं अगर कोई 10 लाख रुपये की एफडी कराएगा तो उसको 10 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा।
त्योहारी मौके पर लांच हुई है यह स्कीम
डीसीबी बैंक ने अपनी यह खास एफडी स्कीम इस त्योहारी मौके पर लांच की है। इस एफडी पर दिए जाने वाले बीमा पर बैंक कोई फीस नहीं ले रहा है। यह बीमा एफडी कराने वालों को 3 साल के लिए ही मिलेगा।

कौन करा सकता है यह एफडी
बैंक में इस एफडी को 18 साल से लेकर 55 साल का कोई भी व्यक्ति इस एफडी का फायदा ले सकता है। इसके लिए व्यक्ति के पास पैन, होना जरूरी है। इस एफडी स्कीम का फायदा नॉन रेजीडेंट इंडियन (एनआरआई) भी ले सकते हैं।
जानिए सीनियर सिटीजन को कितना मिलेगा ब्याज
इस खास एफडी स्कीम में बैंक जहां सामान्य नागरिकों को 7.10 फीसदी ब्याज देगा, वहीं वरिष्ठ नागरिकों को यह ब्रूाज 7.60 फीसदी का दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications