What is Debit Card Insurance: एटीएम या डेबिट कार्ड इंसान के दैनिक जीवन का एक बड़ा हिस्सा माना जाता है और ये लेनदेन में काफी सहायता भी करता है। एटीएम या डेबिट कार्ड से आप मिनटों में पेमेंट कर सकते हैं, हालांकि आपको ये भी पता होना चाहिए डेबिट कार्ड कई और फ़ायदे भी उपलब्ध करता है। वहीं आपको बता दें इन्ही में से एक डेबिट कार्ड इंश्योरेंस कवरेज, ट्रैवल इंश्योरेंस और खरीदारी की सुरक्षा के अलावा कई और सुविधाओं को मुहैया कर सकता है।

कई बार ऐसा होता है की डेबिट कार्ड इंश्योरेंस कवरेज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने पर कार्डधारक कई सारे फायदे नहीं ले पाते हैं, कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हे अपने कार्ड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें डेबिट कार्ड इंश्योरेंस कवरेज क्या होता है और इसके लाभ क्या हैं, इसमें आप कैसे कैसे क्लेम कर सकते हैं ये सारी जानकारी आपको पता होनी चाहिए।
क्या होता है डेबिट कार्ड इंश्योरेंस
आपको बता दें बैंक द्वारा जी जाने वाली जानकारी के अनुसार डेबिट कार्ड बीमा कवरेज और एटीएम कार्ड से जुड़ी एक इंश्योरेंस पॉलिसी है, अगर किसी व्यवस्था में आपका डेबिट कार्ड गुम हो जाता है तो आपको उस आर्थिक समय में बेहतर सुरक्षा मुहैया करवाता है। वहीं आम तौर डेबिट कार्डधारकों को बैंक और वित्तीय संस्थान ये सुरक्षा देते हैं। अगर आपको इंश्योरेंस कवरेज के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो आप सीधे कस्टमर केयर से संपर्क सकते हैं।
कागजों की वेरिफिकेशन
पेपर वेरिफिकेशन भी है जरूरी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने एक बार इंश्योरेंस क्लेम कर दिया है, तो बीमा कंपनी के द्वारा एक जांच अधिकारी नियुक्त किया जाता है। यह जांच अधिकारी सभी पेपर दस्तावेज और स्थिति की सही सही जानकारी 30 दिन के अंदर बैंक को देता है। ऐसे में अगर आपके द्वारा पेपर जमा करने में देर की जाती है तो आपको 60 और 81 दिन के बाद रिमाइंडर भी भेजा जाता है।
इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद सत्यापन होता है और इसके बाद आपके क्लेम अमाउंट 10 दिनों के अंदर नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर के माध्यम से आपके बैंक अकाउंट में जमा कर दिया जाता है। तो अगर आपके पास भी रुपए का डेबिट कार्ड है और उसे पर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मिल रहा है, अगर आप कभी किसी समस्या में पढ़ते हैं तो इस तरह इस इंश्योरेंस को क्लेम कर सकते हैं।
क्लेम करने की क्या है समय सीमा
अगर आपके साथ कोई भी दुर्घटना हो जाती है तो उसके 90 दिनों के अंदर क्लेम करना जरूरी होता है। ऐसे में दुर्घटना के कारण अगर व्यक्ति लंबे समय तक अस्पताल में एडमिट रहता है तो भी इस इंश्योरेंस के तहत क्लेम किया जा सकता है।
डेबिट कार्ड इंश्योरेंस कवरेज किसे मिलेगा
आपको पता होना चाहिए डेबिट कार्ड के प्रकार और इसको जारी करने वाले बैंक के अनुसार पर डेबिट कार्ड इंश्योरेंस कवरेज की योग्यता भिन्न भिन्न हो सकती है। लेकिन आपको एक चीज और ध्यान रखनी है कि एक ही बैंक या अलग-अलग बैंकों के कई कार्ड इस्तेमाल करने से ये नहीं है आप कई बीमा कवरेज के लिए योग्य हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications