कोरोनावायरस के चलते लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी को देखते हुए बैंकों ने भी पेशेवर लोगों को गोल्ड लोन की पेशकश की है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस के चलते लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी को देखते हुए बैंकों ने भी पेशेवर लोगों को गोल्ड लोन की पेशकश की है। गोल्ड लोन भारतीय वित्तीय बाजार के लिए मानों जादू की छड़ी बन गयी है। बड़े-बड़े बैंक इस सेगमेंट को में जुट गए हैं। इनमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और केनरा बैंक जैसे बड़े नाम हैं तो ईएसएएफ और उज्जीवन सरीखे छोटे बैंक शामिल हैं। देशभर में लॉकडाउन के कारण गोल्ड लोन की मांग बढ़ी है। ऐसे मेंबैंकों का कहना है कि कम ब्याज दर में सरल और सहज प्रक्रिया के साथ गोल्ड लोन की सुविधा शुरू की जा रही है।
केनरा बैंक ने की स्पेशल गोल्ड लोन की शुरूआत
कोरोना वायरस के चलते लोगों के बीच नकदी के संकट को देखते हुए पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने पेशेवर लोगों से गोल्ड लोन की पेशकश की है। केनरा बैंक ने गोल्ड लोन को बढ़ावा देने के लिए अलग बिजनेस वर्टिकल शुरू किया है। इसके तहत सोने को गिरवी रखकर लोन लिया जा सकता है। सरकारी बैंक फसल के लिए किसानों को भी यह लोन देगा। इसके अलावा लोगों को अपनी इमर्जेंसी जरूरतों को पूरा करने के लिए इसे दिया जाएगा। केनरा बैंक ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में लोगों की आजीविका को सहारा देने की जरूरत है। बैंक ने लोगों की जरूरतों को समझा है और उनकी पहचान की है। लोगों को बिना किसी बाधा के लोन उपलब्ध कराने के लिए बैंक ने गोल्ड लोन के लिए खास बिजनेस वर्टिकल शुरू किया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण ग्राहकों के सामने आने वाले पैसे के संकट को देखते हुए बैंक ने यह कदम उठाया है।
जानिए केनरा बैंक गोल्ड लोन की खास बातें
- बैंक गोल्ड लोन के लिये इस साल 30 जून तक अभियान चलाएगा, इसमें ग्राहकों को सालाना 7.85 प्रतिशत पर कर्ज दिया जाएगा।
- कृषि से जुड़े कार्यों के लिए किसान गहने गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं। किसान फसल में होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए 10 लाख रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं।
- कृषि से जुड़े अन्य कार्यों या जमीन का विकास करने के लिए भी किसान लोन ले सकते हैं। इसके लिए किसान अधिकतम 20 लाख रुपये तक कर्ज ले सकते हैं।
- कृषि से जुड़े अन्य खर्च जैसे- बीज, खाद, किटाणुनाशक, सिंचाई, मजदूरों का खर्च आदि खर्चों की पूर्ति के लिए भी लोन लिया जा सकता है।
- व्यक्तिगत खर्च जैसे चिकित्सा से जुड़ा खर्च, घरेलू खर्च, पेशेवर खर्च, आपातकालीन खर्च आदि के लिए भी इस योजना में लोन की सुविधा है। इन खर्चों के लिए अधिकतम 20 लाख तक का कर्ज लिया जा सकता है। बैंक की यह कर्ज सुविधा देश की चुनिंदा शाखाओं में उपलब्ध है।
एसबीआई भी दे रहा एग्री गोल्ड लोन
वहीं एसबीआई ने कहा कि उसके गोल्ड लोन योनो एप के जरिये उपलब्ध हैं। इस प्रोडक्ट को लोकप्रिय बनाने के लिए वह ग्राहकों को संदेश भेज रहा है। किसान की सहायता के लिए एसबीआई ने एग्री गोल्ड लोन स्कीम शुरू की है। इसके तहत किसान सोने के जेवर देकर अपनी जरूरत के मुताबिक लोन ले सकते हैं। लॉकडाउन के बीच 5 लाख किसानों ने इसका फायदा उठाया है। लोन पर 9.95 फीसदी सालाना ब्याज के वसूला जाएगा।
भारतीय परिवारों के पास एसेट के तौर पर जानिए कितना टन सोना
छोटे फाइनेंस बैंकों में उज्जीवन गोल्ड लोन बिजनेस में एंट्री की संभावना की तलाश कर रहा है। ईएसएएफ और जन भी अपनी पहुंच बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं ताकि कारोबार को बढ़ाया जा सके। गोल्ड कीमती धातु है जिसे लोग ज्वेलरी और सिक्कों के रूप में रखते हैं। हालांकि, कई मौकों पर इसे आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जरूरत के समय इमर्जेंसी कैश की जरूरत को पूरा करने के लिए इसका इस्तेमाल लोन लेने की खातिर कर सकते हैं। बता दें कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, एक अनुमान के मुताबिक भारतीय परिवारों के पास 22,000-25,000 टन सोना एसेट के तौर पर है। इसमें से ग्रामीण भारत के लोगों के पास इसकी 65 फीसदी हिस्सेदारी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications