पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली एक लोकप्रिय सेविंग स्कीम है। पीपीएफ सुरक्षित निवेश का एक बेहतरीन विकल्प है।
नई दिल्ली: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली एक लोकप्रिय सेविंग स्कीम है। पीपीएफ सुरक्षित निवेश का एक बेहतरीन विकल्प है। आपको इस बात से अवगत करा दें कि पीपीएफ में पैसा ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है। अधिकतर बैंक और पोस्ट ऑफिस पीपीएफ में ऑनलाइन पैसा जमा करने की अनुमति देते हैं। वैसे, ऑनलाइन तरीके का इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों को जान लें। पीपीएफ में ऑनलाइन 3 अलग-अलग तरीकों से पैसा जमा किया जा सकता है। एक ही बैंक में पीपीएफ और सेविंग अकाउंट होने पर आप सीधे ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। ये खाते अलग-अलग बैंकों में हैं तो बचत खाते से पीपीएफ खाते में पैसा ट्रांसफर करने के लिए एनईएफटी या ईसीएस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
पीपीएफ में इन तीन तरीकों से पैसा जमा किया जा सकता है:
एनईएफटी मोड के जरिए करें ट्रांसफर
नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर यानी एनईएफटी एक बैंक खाते से दूसरे में फंड ट्रांसफर करने का तरीका है। यह नेट-बैंकिंग के जरिये ऑनलाइन किया जा सकता है। ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए आपके पास पीपीएफ अकाउंट नंबर और उस बैंक ब्रांच का आईएफएससी कोड होना चाहिए, जिसमें पीपीएफ अकाउंट खुला है। एनईएफटी ट्रांसफर सेविंग और करेंट अकाउंट दोनों से किया जा सकता है। इसके जरिये आप इंट्रा-बैंक या इंटरबैंक ट्रांसफर भी कर सकते हैं। एनईएफटी से कुछ समय के भीतर आपके पीपीएफ अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हो जाता है। जानकारी दें कि एनईएफटी प्रोसेस होने में 30 मिनट का समय लगता है।
ईसीएस के जरिये
इलेक्ट्रॉनिक क्लीयरिंग सिस्टम यानी ईसीएस मैनडेट ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें आप एक बैंक से दूसरे में एक निश्चित रकम नियमित रूप से ट्रांसफर कर सकते हैं। पीपीएफ अकाउंट के लिए आप ईसीएस मैनडेट सेट कर सकते हैं। ईसीएस मैनडेट सुविधा के माध्यम से आपके बैंक खाते से एक तय राशि अपने आप कटकर पीपीएफ अकाउंट में जमा हो जाएगी। बता दें कि इंटरबैंक पैसा ट्रांसफर करने के लिए इस प्रोसेस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन
सेविंग और पीपीएफ अकाउंट एक ही बैंक में हों तो ऐसे में स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें बैंक से सेविंग अकाउंट से पैसा काटकर पीपीएफ अकाउंट में जमा करने के लिए कहा जाता है। यह काफी फ्लेक्सिबल सिस्टम है। इसमें मासिक या दैनिक आधार पर पीपीएफ अकाउंट में पैसा जमा कराया जा सकता है। हालांकि, किसी एक वित्त वर्ष में पीपीएफ खाते में पैसा जमा करने की सीमा 1.5 लाख रुपये तय है। स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन देने पर आपके सेविंग/करेंट अकाउंट से पैसा कटकर अपने आप पीपीएफ अकाउंट में जमा हो जाएगा।
जानिए कब पैसे को ट्रांसफर करना सबसे अच्छा?
पेमेंट के इन ऑनलाइन तरीकों का बेहतरीन इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए हर महीने की पांच तारीख से पहले पीपीएफ में डिपॉजिट करें। पीपीएफ जमा पर ब्याज का कैलकुलेशन हर महीने किया जाता है। यह पीपीएफ खाते में पांच तारीख से महीने की अंतिम तारीख को बचे बैलेंस के आधार पर होता है। इस तरह पांच तारीख से पहले पैसे जमा करने से आपको पीपीएफ बैलेंस पर ज्यादा ब्याज कमाने में मदद मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications