Dhanteras Gold Rate Outlook: धनतेरस का शुभ दिन आज मंगलवार को है. दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाने वाला दिन बेहद खास होता है. यह खुशहाली, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. धनतेरस को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है. धनतेरस के लिए शुभ मुहूर्त आज सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी. इस दिन सोना और चांदी खरीदने का विषेश महत्व है.
तेजी महंगा हो रहे सोने और चांदी को अभी खरीदना ही ठीक है, क्योंकि कीमतों में आगे और बढ़त देखने को मिल सकती है. सोने का रेट 2024 में अब तक करीब 24 फीसदी बढ़ चुका है. पिछले धनतेरस से इस साल धनतेरस के करीब पहुंचने पर सोना करीब 30 फीसदी उछल चुका है.
इन लेवल्स पर जाएंगे सोने के भाव
वेंचुरा सिक्योरिटीज (Ventura Securities) ने वायदा बाजार के लिए बुलिश रेटिंग दी है. मीडियम टर्म के लिए गिरावट में खरीदारी की राय दी है. सोने के लिए 79,000-81,800-84,600-85,700 रुपए का टारगेट दिया है. इसके लिए 77000 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है. वहीं, चांदी के लिए 106000 और 120000 रुपए टारगेट दिया है. इसके लिए 95500 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है.
सोने के लिए ये फैक्टर्स हैं अहम
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि बुलियन मार्केट के लिए अहम ट्रिगर में फिस्कल दबाव है, जिसमें अगले 3 साल में अमेरिका का नेशनल डेट नए शिखर पर पहुंच जाएगा. इस पर ब्याज के भुगतान बढ़ेगा, जिससे जीडीपी में उसकी हिस्सेदारी बढ़ेगी. मिडिल ईस्ट में तनाव का असर भी कीमतों पर पड़ेगा. साथ ही सेंट्रल बैंकों ने भी करेंसी रिजर्व से लेकर गोल्ड होल्डिंग को लेकर स्ट्रैटेजिक बदलाव किए हैं.

सोने की कीमतों में बदलाव को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स में अमेरिकी फेडरल रिजर्व का रुख भी है, जिसने पिछली मीटिंग में दरें घटा दी थी. आगे भी ब्याज दरों में कटौती कर सकती है. मौजूदा समय में डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है. आगे अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन पर बुलियन मार्केट की नजर होगी. साथ ही साथ ईटीएफ खरीदारी से भी कीमतों में जोश बढ़ सकता है.
सोने ने किया आउटपरफॉर्म
सोने की धुआंधार तेजी के चलते इसने सभी असेट क्लासेस को आउटपरफॉर्म किया है. पिछले 5 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने का कंपाउंडिंग एनुअल ग्रोथ रेट यानी CAGR 15 फीसदी के पास रहा. बता दें कि सोने का भाव पिछले धनतेरस से अब तक करीब 31 फीसदी उछल चुका है. यह 2020 के बाद अब तक का सबसे बढ़िया तेजी है. 2020 में सोने का भाव धनतेरस से धनतेरस के दौरान 32 फीसदी से ज्यादा बढ़ा था.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications