Online Banking: ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सहित डिजिटल बैंकिंग की शुरुआत ने लोगों के पैसे के लेन-देन के तरीके को बदल दिया है। उपयोगकर्ता आसानी से बिलों का भुगतान कर सकते हैं, वैश्विक स्तर पर मनी ट्रांसफर कर सकते हैं और आसानी से चेक जमा कर सकते हैं। इस सुविधा के कारण बड़ी संख्या में लोग डिजिटल बैंकिंग का विकल्प चुन रहे हैं। हालांकि, तकनीकी प्रगति ने हैकर्स को छूट भी दे दी है।

पासवर्ड सुरक्षा सुनिश्चित करें
अपने पैसे और जानकारी की सुरक्षा के लिए कुछ स्मार्ट कदम उठाना ज़रूरी है। आईटी मंत्रालय के तहत भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम(CERT-In) ने सरकारी साइबर सुरक्षा निगरानी संस्था ने पासवर्ड सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए है।
ईमेल और ऑनलाइन बैंकिंग खातों को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पासवर्ड बहुत ज़रूरी हैं। अपना पासवर्ड सुरक्षित रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं:
- कई स्टेप्स का वेरिफिकेशन रखें
- एकाधिक खातों के लिए समान पासवर्ड का उपयोग करने से बचें।
- प्रत्येक ऑनलाइन सत्र के बाद हमेशा लॉग आउट करें।
- पासवर्ड के रूप में सामान्य नाम, जैसे कि आपकी गली या पालतू जानवर का नाम, का प्रयोग न करें।
- अपने पासवर्ड नियमित रूप से बदलें.
- पासवर्ड के रूप में शब्दकोष के शब्दों का प्रयोग करने से बचें।
- छोटे और बड़े अक्षरों, संख्याओं और कैरेक्टर्स को मिलाकर पासवर्ड बनाएं।
- ईमेल या मैसेज के माध्यम से प्राप्त संदिग्ध लिंक पर कभी भी क्लिक न करें।
- सुनिश्चित करें कि आपके पासवर्ड जटिल और अनुमान लगाने में कठिन हों।
- छोटे एवं सरल पासवर्ड रखने से बचें क्योंकि उन्हें तोड़ना आसान होता है।
फ़िशिंग हमलों को रोकने के लिए करें ये काम
सीईआरटी ने फ़िशिंग हमलों का शिकार होने से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों भी साझा किए हैं। इन सुझावों का उद्देश्य साइबर अपराधों और धोखाधड़ी के बारे में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को जागरूक करना और उन्हें संवेदनशील बनाना है।
- ईमेल, सोशल मीडिया या संदेशों के माध्यम से प्राप्त अज्ञात लिंक या अटैचमेंट पर कभी भी क्लिक न करें।
- अपने डिवाइस को नए एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर से सुरक्षित रखें।
- गलत ईमेल में दिए गए फॉर्म भरने से बचें।
- निःशुल्क डाउनलोड की पेशकश करने वाले ईमेल या एड न खोलें।
- स्पैम ईमेल फ़िल्टर का यूज करें
- धमकी भरे ईमेल को नज़रअंदाज़ करें।
- अत्यधिक हाइपरलिंक वाले ईमेल से सावधान रहें।
- ऐसे ईमेल का जवाब न दें जो आपको जल्दबाजी का अहसास कराते हों।
- बहुत छोटे URL पर क्लिक करने से बचें।
इन दिशानिर्देशों का पालन करके, उपयोगकर्ता साइबर खतरों से अपनी जानकारी को सुरक्षित रखते हुए डिजिटल बैंकिंग की सुविधा का आनंद ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications