D2M Broadcast Technology: धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी में चेंज आ रहा है, ऐसे में पहले जहां इंटरनेट डाटा काफी महंगा होता था, आज वह काफी ज्यादा सस्ता और किफायती हो गया है। आपको बताते चलें कि भारत सरकार D2M टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। इसका अभी कुछ शहरों में ट्रायल चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल तक आपको मल्टीमीडिया कंटेंट या वीडियो देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई D2M टेक्नोलॉजी के जरिए आप बिना इंटरनेट का इस्तेमाल किये बड़ी आसानी से मल्टीमीडिया कंटेंट को भी एक्सेस कर पाएंगे। आपको बता दें कि D2M टेक्नोलॉजी का फुल फॉर्म डायरेक्ट टू मोबाइल है।
अगर आपका सपना रहा है कि बिना डाटा खर्च कीए आप मोबाइल पर वीडियो और मल्टीमीडिया कंटेंट देख पाएं तो वह अब जल्द ही सरकार हो सकता है। मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने कहा है कि अगले साल तक ये डायरेक्ट टू मोबाइल ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी लगभग सभी को मुहैया कर दी जाएगी।

इस टेक्नोलॉजी के तहत बिना इंटरनेट का इस्तेमाल किया आप इंटरनेट पर मौजूद वीडियो और दूसरे मल्टीमीडिया कंटेंट देख पाएंगे। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कई शहरों में मोबाइल टेक्नोलॉजी का ट्रायल भी चल रहा है।
गौरतलब है कि इसे लेकर डिपार्मेंट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सचिव ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमें टेक्नोलॉजी को पूरी तरह से लॉन्च करने से पहले कई शहरों में इसका ट्रायल करना होगा। ऐसा इस लिए भी है ताकि किसी भी तरह की कमी को या परेशानी को पहले ही दूर किया जा सके। ताकि इस सेवा को लोगों तक पहुंचने पर उन्हें बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके।
आपको बताते चलें कि यह एक डायरेक्ट टू मोबाइल ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी होगी। इसके जरिए मोबाइल पर वीडियो देखने के लिए आपको इंटरनेट डेटा की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होगा जो बिना ज्यादा पैसा खर्च किए ऑनलाइन पढ़ाई की वीडियो देखते हैं। डायरेक्ट टू मोबाइल ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी को डायरेक्ट टू होम यानी की सर्विस के बेस पर बनाया जा रहा है।
इसके जरिए सिर्फ आप इंटरनेट पर ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद वीडियो भी बिना मोबाइल डेटा का इस्तेमाल किए देख पाएंगे। इसे खास तौर पर उन इलाकों को फायदा मिलेगा जहां में अभी भी इंटरनेट की मौजूदगी उतनी पुख्ता और बेहतर नहीं है।
आपको बताते चलें कि डायरेक्ट तो मोबाइल ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी के आ जाने से हाई स्पीड वीडियो देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत खत्म हो जाएगी। इससे लोगों का मोबाइल डेटा प्लान में इस्तेमाल होने वाला काफी सारा पैसा भी बच जाएगा और वह बड़ी आसानी से कहीं भी इंटरनेट और ओटीटी प्लेटफार्म पर मौजूद वीडियो को एक्सेस कर पाएंगे।
लेकिन इसके साथ एक और संशय बना हुआ है कि यह टेक्नोलॉजी पुराने और पहले से मौजूद स्मार्टफोन में काम नहीं करेगी। यानी इस वक्त जो स्मार्टफोन बाजार में मौजूद है हो सकता है कि इनमें यहां डायरेक्ट टू मोबाइल ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी काम न करे। हालांकि अगर आप नया मोबाइल लेंगे तो इस सेवा का पूरा फायदा उठा सकेंगे।
आपको बता दें कि डायरेक्ट टू मोबाईल ब्रॉडकास्टिंग के लिए मोबाइल कंपनी को अपने फोन में d2m एंटीना देना होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर यह वीडियो इंटरनेट से नहीं चलेंगे तो उन्हें सरकार के द्वारा दी गई ब्रॉडकास्टिंग फ्रीक्वेंसी पर कनेक्ट करके ही चलाया जा सकेगा। स्मार्टफोन में दिया गया एंटीना ठीक उसी तरीके से काम करेगा जैसे आपके घर में लगा हुआ d2h सेट टॉप बॉक्स काम करता है और उसका एंटीना काम करता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications