Diwali Gift 2024: दिवाली वाले हफ्ते में एंट्री कर चुके हैं. शुभ मुहूर्त की इस घड़ी में निवेश का सबसे अच्छा अवसर माना जाता है. ऐसे में सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न के लिए बुजुर्गों के लिए सरकारी स्कीम काफी बेहतर माना जाता है. इसलिए इस दिवाली पापा और मम्मी को पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम में निवेश का गिफ्ट दें. जहां बैंकों की FD से ज्यादा ब्याज मिलता है. सरकारी गारंटी के साथ ब्याज मिलता है. यह स्कीम 5 साल में मैच्योर हो जाती है. खास बात ये भी है कि स्कीम में निवेशकों को टैक्स पर छूट भी मिलता है.
Post Office SCSS Calculation 2024
- कुल निवेश: 5 लाख रुपए
- सालाना ब्याज दर: 8.2%
- मैच्योरिटी अवधि: 5 साल
- मैच्योरिटी रकम: 7,05,000 रुपए
- ब्याज से कुल कमाई: 2,05,000 रुपए
- तिमाही इनकम: 10,250 रुपए
सरकारी सेविंग में मिलती है टैक्स छूट?
निवेशकों को मिलने वाला रिटर्न अगर 50,000 रुपए से ज्यादा है, तो ब्याज पर TDS लगता है. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेशक एकमुश्त 30 लाख रुपए तक का इनवेस्ट कर सकते हैं, जोकि 5 साल में मैच्योर हो जाती है. स्कीम में सालाना 8.2% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. नई ब्याज दरें 1 जनवरी 2024 से लागू हैं.
पोस्ट ऑफिस की इस सेविंग स्कीम में निवेशक को पक्की इनकम होती है. खाते में हर तिमाही में ब्याज की रकम ट्रांसफर होती है. स्कीम की खास बात ये है कि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 सी के तहत इस में टैक्स की छूट भी मिलती है. हालांकि, सरकारी स्कीम पर मिले ब्याज पर टैक्स भरना होता है.

प्री-मैच्योर निकासी के लिए क्या है नियम?
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेशक निवेश की तारीख के बाद कभी भी स्कीम बंद कर सकता है. अगले 1 साल तक निवेश की रकम मैच्योरिटी से पहले बिना किसी पेनाल्टी के निकाला जा सकता है. 1 से 2 साल के अंदर रकम निकासी पर कुल प्रिंसिपल पर 1.5% का अमाउंट चार्ज किया जाएगा. 2 से 5 साल की अवधि में कुल प्रिंसिपल का 1% अमाउंट चार्ज किया जाता है.
सीनियर सिटीजन स्कीम पर ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की SCSS पर सालाना 8.2 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है. ये दरें आखिरी बार 1 जनवरी 2024 को बदली थी. बता दें कि स्कीम पर मिलने वाला ब्याज तिमाही आधार पर बदलता है, जोकि 31 मार्च, 30 जून, 30 सितंबर या फिर 31 दिसंबर होता है. निवेशक ने अगर फॉर्म 15 G/15H भरा है तो ब्याज की रकम पर TDS नहीं लगता.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications