नयी दिल्ली। आज भी भारत में बचत बैंक खाता बहुत से लोगों के लिए सबसे आसान और सबसे पसंदीदा निवेश विकल्पों में से एक है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके लिए अपनी लिए मेहनत की कमाई को बचत खाते में जमा करना और आवश्यकता पड़ने पर निकालना बेहद आसान है। वैसे भी फाइनेंशियल स्थिति या आपके हाथ में कितना भी पैसा हो बचत खाता खोला जाना जरूरी, क्योंकि ये आपकी निवेश योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और रोजाना की बैंकिंग जरूरतों को भी पूरा करता है। बचत खाता हर किसी के लिए इसलिए भी जरूरी हैं क्योंकि फ्यूचर के लिए फंड बनाए रखने में भी ये आपकी मदद कर सकते हैं।
इमरजेंसी में आता है काम
बचत खाते को एक आपात स्थिति में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि समय के साथ आपको कुछ बैंक या खातों (जैसे कि जनधन खाता) पर ओवरड्राफ्ट की भी सुविधा मिलती है। मगर फिर भी आपको ऐसे बचत खाते की तलाश करनी चाहिए जहां आपके जमा पैसे पर सबसे अधिक ब्याज मिले। यहां हम आपको ऐसे 4 बचत खातों के बारे में बताएंगे, जहां आपको एफडी से भी ज्यादा ब्याज मिल सकता है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में आपको बचत खाते पर 7 फीसदी तक का ब्याज मिल सकता है। ये सबसे अधिक ब्याज दर है। मगर इसके लिए आपके खाते में 2 लाख रु से अधिक बैलेंस होना जरूरी है। 7 फीसदी ब्याज दर इस समय कई बैंकों की एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर से भी अधिक है। यहां तक कि अगर आप इस बैंक में अपने खाते में 2 लाख रुपये से कम बैलेंस भी रखें तो भी आपको 6 फीसदी ब्याज दर मिलेगी, जो अन्य बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दर से 2.5 फीसदी तक अधिक है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने में विफल रहने पर आपसे कोई फीस या पेनल्टी नहीं वसूली जाएगी।
यस बैंक में 6 फीसदी तक ब्याज दर
यस बैंक में आप बचत खाते पर एक आकर्षक ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं। यस बैंक के अनुसार बचत बैंक खाते में 1 लाख रुपये से कम की जमा राशि पर आपको 4 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। मगर 1 लाख रु से 10 लाख रु तक की जमा पर आप 5 फीसदी सालाना ब्याज कमा सकते हैं। अगर आप खाते में 10 लाख रु से अधिक 300 करोड़ रु तक बैलेंस रखें तो आपको सालाना 6 फीसदी ब्याज मिलेगा। यस बैंक में आप नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से आसानी से अपने खाते तक एक्सेस हासिल कर सकते हैं।
इंडसइंड बैंक
इंडसइंड बैंक भी 6 फीसदी तक की ब्याज दर की पेशकश करता है। इंडसइंड बैंक में 1 लाख रु तक के बैलेंस पर आपको सालाना 4 फीसदी, 1 से 10 लाख रु तक के बैलेंस पर 5 फीसदी और 10 लाख रु से अधिक के बैलेंस पर सालाना 6 फीसदी ब्याज मिलेगा। अगर आप ऑनलाइन बचत खाता खोलना चाहते हैं जो सबसे अधिक ब्याज देता हो तो इंडसइंड बैंक आपके लिए बेस्ट रहेगा। आपको कुछ ही स्टेप्स में अपना इंडसइंड खाता ऑनलाइन खोल सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ आधार कार्ड और पैन नंबर की आवश्यकता है।
कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक बचत खाते में रखे गए न्यूनतम औसत बैलेंस पर 0.00% और 4.00% के बीच ब्याज दर देता है। खास बात ये है कि यह प्रतिदिन बचत खातों पर ब्याज दर की गणना करता है। हालांकि ब्याज का भुगतान खाताधारकों को तिमाही में किया जाता है। कोटक महिंद्रा बैंक में नाबालिग बच्चों का भी बचत खाता खुलवाया जा सकता है। कोटक महिंद्रा बैंक में 1 लाख रु तक की जमा पर आपको सालाना 3.5 फीसदी और 1 लाख रु से अधिक की जमा पर 4 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications