नई दिल्ली, फरवरी 8। लगातार तीन दिन गिरने के बाद आज शेयर बाजार में थोड़ी मजबूती आई। आज से पहले के तीन कारोबारी दिनों में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई, जिससे निवेशकों को काफी नुकसान हुआ। अब निवेशकों के पास मौका है उन शेयरों को खरीदने का जो ज्यादा गिरे हैं। पर दो बैंकिंग शेयर ऐसे हैं, जिन्हें इस गिरावट के बजाय उनकी मजबूत स्थिति के लिए खरीदा जाना चाहिए। इन दो बैंकों के नाम हैं एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) और सिटी यूनियन बैंक। इन दोनों बैंकों के शेयरों के आगे 35 फीसदी तक रिटर्न देने की संभावना है।
सिटी यूनियन बैंक
सिटी यूनियन बैंक का शेयर इस समय करीब 139 रु पर है। मगर इसके शेयर के लिए एक्सिस सिक्योरिटीज ने 200 रु का टार्गेट रखा है। यानी ये मौजूदा स्तर से 43 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। बैंक का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर 7.7 फीसदी और तिमाही दर तिमाही आधार पर 15.4 फीसदी बढ़ कर 1.9 अरब रुपये रहा।
बढ़िया रहे नतीजे
सिटी यूनियन बैंक के नतीजे काफी शानदार रहे। प्रोविजन में गिरावट और एसेट क्वालिटी में सुधार से बैंक का मुनाफा बढ़िया रहा। इसके सकल एनपीए अनुपात में भी गिरावट आई। हालांकि इसकी लोन ग्रोथ हल्की रही। सालाना आधार पर बैंक की लोन ग्रोथ 6.9 फीसदी और तिमाही आधार पर 3.4 फीसदी रही। बैंक के प्रबंधन ने अगले वित्त वर्ष में लोन ग्रोथ के दो अंकों में पहुंचने की उम्मीद जताई है।
एसबीआई
एसबीआई का शेयर इस समय करीब 530 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 720 रु का रखा गया है। यदि आप एसबीआई के शेयरों में अब निवेश करते हैं तो आपको करीब 36 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। एसबीआई के वित्तीय नतीजे भी काफी शानदार रहे हैं। बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8,431.88 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया। बैंक के शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 62.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2020 की समान तिमाही में बैंक ने 5,196.22 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
इनकम भी बढ़ी
तिमाही के दौरान एसबीआई की ब्याज इनकम (अर्जित ब्याज) 4.41 प्रतिशत बढ़ कर 69,678.12 करोड़ रुपये हो गयी। ये 2020 की समान तिमाही में 66,734.50 करोड़ रुपये रही थी। वहीं शुद्ध ब्याज इनकम पर नजर डालें तो शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 6.48 प्रतिशत बढ़ी और अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 30,687 करोड़ रुपये हो गई।
एसबीआई का शेयर
एसबीआई के शेयर ने बीते समय में काफी अच्छा रिटर्न दिया है। इसका शेयर 1 महीने में 5.31 फीसदी, 6 महीनों में 22.38 फीसदी, 2022 में अब तक 12.66 फीसदी और बीते एक साल में 34.35 फीसदी रिटर्न दे चुका है। मई 2020 से अब तक एसबीआई के शेयर ने 251 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। एसबीआई की इस समय मार्केट कैपिटल 4,73,986.12 करोड़ रु है। जबकि सिटी यूनियन बैंक की मार्केट कैपिटल 10,295.70 करोड़ रु है। एसबीआई के 52 हफ्तों का शिखर 549.05 रु और निचला स्तर 321.15 रु रहा है। वहीं सिटी यूनियन बैंक का इसी अवधि का सबसे ऊंचा स्तर 189.60 रु और निचला स्तर 189.60 रु रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications