नई दिल्ली, नवंबर 9। आइये आज जानते हैं कि शेयर बाजार में वह कौन सा शेयर है, जिसने केवल 10,000 रुपये के निवेश को 1 करोड़ बना दिया है। हालांकि यह एक साल में नहीं हुआ है, लेकिन केवल 10,000 रुपये के निवेश का एक करोड़ रुपये से ज्यादा का हो जाना छोटी बात नहीं है। वैसे शेयर बाजार में ऐसे शेयर्स की भरमार है, जिन्होंने निवेश को कई गुना कर दिया है। लेकिन यह एक विशेष शेयर है। जैसे ही आप इस शेयर का नाम जानेंगे आपको सुखद आर्श्चय होगा।
तो आइये जानते हैं कि यह शेयर कौन सा है और इसने कितने दिनों में 10,000 रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये बना दिया है।
यह है आयशर मोटर्स का शेयर
यह है आयशर मोटर्स का शेयर। आयशर मोटर्स के शेयर ने लोगों को बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें आपकी मनपंसद बुटेल मोटरसाइकिल यही आयशर मोटर्स कंपनी बनाती है। अगर आपने इस कंपनी में 10,000 रुपये लगा दिए होते तो आपके पास आज 1 करोड़ रुपये होता, जिससे आप कम से कम 50 बुलेट मोटरसाइकिल खरीद सकते हैं। यही होता है किसी अच्छी कंपनी में निवेश का फायदा।
अब जानिए आयशर मोटर्स ने कितने दिनों में 10 हजार को बना दिया 1 करोड़ रुपये
आज से करीब 20 साल पहले आयशर मोटर्स के शेयर का रेट करीब 2.50 रुपये पर था। इस शेयर की आज कीमत 2700 रुपये से ऊपर निकल चुकी है। इस प्रकार अगर किसी ने आयशर मोटर्स के शेयर में 20 साल पहले 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, उस निवेश की वैल्यू अब 1 करोड़ रुपये से ऊपर निकल चुकी है। यह निवेश करीब 1116 गुना हो चुका है।
जानिए आयशर मोटर्स के शेयर का शार्ट टर्म रिटर्न
आयशर मोटर्स के शेयर ने लम्बे समय से लेकर शार्ट टर्म तक में निवेशकों को लगातार अच्छा रिटर्न दिया है। अगर केवल 6 महीने का आयशर मोटर्स का रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 11 फीसदी का रहा है। वहीं अगर 1 साल का रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 24 फीसदी का रहा है। 1 साल में आयशर मोटर्स का शेयर 2192.85 रुपये से बढ़कर 2712 रुपये के स्तर पर आ गया है।
जानिए आयशर मोटर्स पर निवेश को लेकर जानकारों की सलाह
- ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने आयशर मोटर्स के शेयर में निवेश की सलाह दी है। इसकी रिपोर्ट में 2665 रुपये के आसपास निवेश की सलाह दी गई है। इस रिपोर्ट में आयशर मोटर्स के शेयर का टार्गेट प्राइस 3250 रुपये बताया गया है।
- एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी आयशर मोटर्स के शेयर में निवेश की सलाह दी है। इस कंपनी ने आयशर मोटर्स में 2547 रुपये के आसपास निवेश की सलाह दी है। वहीं इस रिपोर्ट में प्राइस टार्गेट 3040 रुपये बताया गया है।
- वहीं च्वाइस ब्रोकिंग का कहना है कि इस स्टॉक ने 2712 रुपये के स्तर पर क्लोजिंग बेसस पर नया फ्रेश ब्रेकआउट दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि शॉर्ट टर्म में यह 2900 रुपये से 3000 रुपये तक जा सकता है।
More From GoodReturns

PropShare Celestia: क्या 10 लाख लगाकर मिलेगा मोटा मुनाफा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications