नई दिल्ली, जुलाई 25। इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) म्यूचुअल फंड में निवेश के दो फायदे हैं। टैक्स कटौती का फायदा और समय के साथ तगड़ा रिटर्न। ईएलएसएस म्यूचुअल फंड में सिर्फ तीन साल की लॉक-इन अवधि होती है, जो सभी टैक्स सेविंग निवेश ऑप्शनों में सबसे कम होती है और 80सी के तहत आने वाले निवेश ऑप्शनों में से सबसे अधिक रिटर्न देने की क्षमता भी रखती है। यही कारण है कि जब टैक्स बचत निवेश विकल्प चुनने की बात आती है तो कई निवेशक सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) के बजाय ईएलएसएस म्यूचुअल फंड में एसआईपी करना पसंद करते हैं। कई ईएलएसएस म्यूचुअल फंडों में से एक ने बहुत अच्छा रिटर्न दिया है और निवेशकों को मालामाल कर दिया है। हम आपको यहां उसी फंड की जानकारी देने जा रहा है।
जेएम टैक्स गेन फंड - डायरेक्ट प्लान
हम बात करने जा रहे हैं जेएम टैक्स गेन फंड - डायरेक्ट प्लान कि, जिसने 5 साल में 12 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है, जबकि इस अवधि में कैटेगरी रिटर्न 10.94 फीसदी रहा है। पिछले दो वर्षों में, इस फंड ने 27.45 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है, जबकि इसी अवधि में इसका एब्सॉल्यूट रिटर्न 62.45 फीसदी रहा है। पिछले तीन साल में जेएम टैक्स गेन फंड-डायरेक्ट प्लान ने करीब 16 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है, जबकि इस अवधि में करीब 56.20 फीसदी एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है।
5 साल का रिटर्न
इसी तरह, पिछले 5 वर्षों में, इस म्यूचुअल फंड स्कीम से निवेशकों को 12 प्रतिशत से थोड़ा अधिक रिटर्न मिला है। जबकि कैटेगरी रिटर्न 10.94 प्रतिशत रहा है। यह म्यूचुअल फंड प्लान जनवरी 2013 में लॉन्च किया गया था। अपनी शुरुआत के बाद से इस ईएलएसएस म्यूचुअल फंड प्लान ने अपने एवरेज कैटेगरी के 14.15 प्रतिशत रिटर्न को पछाड़ते हुए लगभग 15.45 प्रतिशत सालाना मुनाफा कराया है।
निवेशकों की हो गयी मौज
फंड के रिटर्न के आधार पर अगर कोई निवेशक तीन साल पहले जेएम टैक्स गेन फंड-डायरेक्ट प्लान में 10,000 रुपये (डेली करीब 333 रु) की मासिक एसआईपी शुरू करता तो आज उसकी निवेश राशि बढ़ कर 4.57 लाख रुपये हो गयी होती। अगर आपने पांच साल पहले इस ईएलएसएस म्यूचुअल फंड प्लान में 10,000 रुपये की मासिक एसआईपी शुरू की होती तो निवेश राशि आज रिटर्न के साथ बढ़ कर 8.48 लाख रुपये हो हो गयी।
7 साल में निवेश राशि
इसी तरह अगर किसी निवेशक ने सात साल पहले इस ईएलएसएस योजना में 10,000 रुपये की मासिक एसआईपी शुरू की होती, तो उसकी 10,000 रुपये की मासिक एसआईपी आज 13.90 लाख रुपये हो गयी होती। जेएम टैक्स गेन फंड - डायरेक्ट प्लान का घरेलू इक्विटी में 93.57 प्रतिशत निवेश है, जिसमें से 58.82 प्रतिशत आवंटन लार्ज-कैप शेयरों में है जबकि 22.58 प्रतिशत घरेलू इक्विटी आवंटन मिड-कैप शेयरों का है।
इन फंड्स ने भी दिया दमदार रिटर्न
बता दें कि मिराए एसेट टैक्स सेवर फंड - डायरेक्ट प्लान, डीएसपी टैक्स सेवर फंड - डायरेक्ट प्लान, केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड - डायरेक्ट प्लान और आईडीएफसी टैक्स एडवांटेज (ईएलएसएस) फंड - डायरेक्ट प्लान भी कुछ ऐसे फंड हैं, जिन्होंने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इनसे निवेशकों को काफी फायदा मिला है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications