नयी दिल्ली। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल अलग-अलग म्यूचुअल फंड स्कीमों के लिए रैंक जारी करती है, जो एवरेज रिटर्न जैसे कई फैकटर्स पर आधारित होती है। ऐसे कई मापदंडों के आधार पर क्रिसिल रेटिंग देती है। नंबर 1 की रैंकिंग का मतलब होता है कि स्कीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और निवेश के लिए आकर्षक है। यहां हम ऐसी ही 3 टैक्स बचत ईएलएसएस योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें क्रिसिल ने नंबर 1 पर रखा है। इन योजनाओं में से कुछ ने 5 साल में 10 फीसदी से ज्यादा का सालान रिटर्न दिया है। इस तरह 5 साल में कुल रिटर्न हो गया 50 फीसदी से ज्यादा। 5 साल पहले 5 लाख रु के निवेश पर किसी भी निवेशक को इन स्कीमों में 2.5 लाख रु से ज्यादा का फायदा हुआ होगा। क्रिसिल ने इन स्कीमों को नंबर 1 रेटिंग दी है, इसलिए आप आगे भी इन स्कीमों में निवेश करके मुनाफा कमा सकते हैं। त्योहारी सीजन में दिवाली जैसा खास मौके से भी निवेश की शुरुआत की जा सकती है।
केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर
इस फंड ने पिछले कुछ वर्षों में अच्छा रिटर्न दिया है। केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर में निवेशकों को 1 साल में 12.44 फीसदी, 3 साल में 9.66 फीसदी और 5 साल में 10.14 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। ये रिटर्न एफडी और ऐसे दूसरे इंस्ट्रूमेट्स के मुकाबले कहीं अधिक है। फंड ने निवेश ज्यादातर लार्ज कैप और दमदार शेयरों में किया है, जिनमें इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं।
बीओआई एक्सा टैक्स एडवांटेज फंड
यह एक और फंड है जिसे क्रिसिल ने अच्छी रैंक दी है। इसके पास नंबर 1 की सर्वोच्च रैंक है। यह फंड मूल रूप से एक मल्टीकैप फंड है, जिसका मतलब है कि यह अलग-अलग मार्केट कैप वाली कंपनियों मे निवेश करता है। इस फंड ने 1 साल में 17.58 फीसदी, 3 साल में 5.86 फीसदी और 5 साल में 10.16 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। बीओआई एक्सा टैक्स एडवांटेज के पोर्टफोलियो में कई स्टॉक हैं जो अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और पीआई इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
बीएनपी पारिबा लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड
यह फंड भी लंबी अवधि के लिए बेस्ट और क्रिसिल से रिटर्न, लिक्विडिटी आदि जैसे मापदंडों के आधार पर नंबर 1 रैंक ले चुका है। इस फंड ने भी पिछले 7 सालों में वार्षिक आधार पर 13.36 प्रतिशत का बहुत अच्छा रिटर्न दिया है। वहीं 10 सालो में निवेशकों को सालाना 10.59 फीसदी का रिटर्न मिला है। इस फंड में आप एसआईपी के जरिए हर महीने 500 रुपये का निवेश भी कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स भी निवेशकों को बाजारों में अस्थिरता के मद्देनजर एसआईपी रूट अपनाने की सलाह देते हैं।
बचेगा आपका टैक्स
ऊपर बताई गई तीनों ईएलएसएस टैक्स सेविंग स्कीमें हैं। इसलिए आपके द्वारा किया गया निवेश पर आयकर अधिनियम के सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स छूट मिलेगी। इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम यानी ईएलएसएस भारत में म्यूचुअल फंड हाउसों की तरफ से पेश की जाने वाली डायवर्सिफाइड इक्विटी स्कीम होती है। इनमें लॉक-इन पीरियर होता है और आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स बेनेफिट मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications