EPFO: प्राइवेट कर्मचारियों के लिए भविष्य या कहें कि रिटायरमेंट के बाद पीएफ यानी प्रोविडेंड फंड का पैसा एक सहारा होता है। कभी-कभी सर्विस पीरियड के दौरान ही कई लोगों को बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों की शादी या अन्य तरह के जरूरी काम के लिए पैसों की जरूरत पड़ जाती है, ऐसे में पीएफ का पैसा इन मौकों पर बहुत अहम रोल निभाता है।

लेकिन कई ऐसे लोग हैं जिनको यह नहीं पता होता है कि उनका पीएफ का पैसा जमा हो रहा है या नहीं। यदि आप भी यह जानते हैं कि आपका पीएफ का पैसा जमा हो रहा है या नहीं तो चलिए आपको तीन आसान तरीका बताते हैं जिससे आपको सबकुछ पता चल जाएगा कि आपके पीएफ अकाउंट में कितने पैसे हैं और कब से कब तक जमा हुए हैं...
इन आसान तरीकों से पता करें PF जमा हो रहा या नही
आप ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर अपनी पीएफ पासबुक देख सकते हैं या अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर या EPFOHO UAN HIN लिखकर 7738299899 पर SMS भेजकर पता लगा सकते हैं। इ तीनों तरीकों से आपको सीधे आपके पीएफ खाते की लेटेस्ट जमा और शेष राशि की जानकारी मिल जाएगी।
1. ऑनलाइन पता कर सकते हैं पीएफ जमा हो रहा या नहीं
- ईपीएफओ वेबसाइट पर जाएं: ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 'Our Services' विकल्प पर क्लिक करें और फिर 'for employees' चुनें।
- 'Member Passbook' पर क्लिक करें।
- अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके साइन इन करें।
- अब आप अपनी पीएफ पासबुक देख पाएंगे, जिसमें आपके खाते के सभी जमाओं का विवरण होगा।
2. मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं पीएफ जमा हो रहा या नहीं
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करें।
- आपको SMS के माध्यम से आपके पीएफ खाते की शेष राशि और अंतिम जमा राशि की जानकारी मिल जाएगी।
3. SMS से पता कर सकते हैं पीएफ जमा हुआ या नहीं
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 773829899 पर EPFOHO UAN HIN लिखकर SMS भेजें (यदि आप हिंदी में जानकारी चाहते हैं)।
- SMS भेजते ही, आपको अपने पीएफ खाते के शेष राशि और अंतिम जमा राशि की जानकारी के साथ एक SMS के जरिए मिल जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications