EPF Interest Hike: यह सूचना खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो नौकरी करने वाले हैं। आज सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक हुई है और इसमें एक जरूरी एलान किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मीटिंग के बाद एम्प्लॉई प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने ब्याज दर को बढ़ाकर 8.25 फिसदी कर दिया गया है। इससे अब जिन लोगों के पैसे पीएफ में पैसे कट रहे हैं, उन्हें पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलेगा। आपको बताते चलें कि पिछले साल यह 8.15 फीसदी थी।
इस खबर के आने से नौकरी करने वालों को जरूर कुछ राहत मिली होगी। क्योंकि अब पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलेगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक से पहले भी इस बात की संकेत दिए थे कि ईपीएफ पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाने वाली है।

बैठक की जानकारी देते वक्त एंप्लॉई को प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा यह भी किया गया था कि महंगाई के असर को देखते हुए इस बार एंप्लॉई प्रोविडेंट फंड की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक ईपीएफओ के द्वारा लिए गए ब्याज दर में बढ़ोतरी के इस फैसले से देश भर के 6.5 करोड़ से ज्यादा सैलरी होल्डर को फायदा मिलने वाला है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्याज दरों को बढ़ोतरी का मुख्या कारण ईपीएफओ को निवेश में बेहतर रिटर्न मिलना है। मिडीया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस फाइनेंशियल ईयर में ईपीएफओ के द्वारा इक्विटी और दूसरे एरिया में निवेश किया गया और इस पर ऑर्गेनाइजेशन को शानदार रिटर्न मिला है। इसके साथ ही कोविड के लिए निकाली जाने वाली धन राशि में भी कोई खास इजाफा नहीं हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि शनिवार को हुई बैठक ट्र्स्टीज की 235वीं बैठक थी।
हालांकि बोर्ड की द्वारा ये जो प्रस्ताव पास किया गया है, इसे अब मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय को भेजा जाना है। एक बार वित्त मंत्रालय से इस ब्याज दर को पास कर दिया जाएगा उसके बाद ही यह इंट्रेस्ट रेट लोगों को खाते में जमा कर दिया जाएगा। गौैरतलब है कि इससे पहले एंप्लॉई प्रोविडेंट फंड अकाउंट में मिलने वाला ब्याज 8.15 प्रतिशत था, जो साल 2023 बढ़ाया गया था। इससे पहले प्रॉविडेंट फंड अकाउंट होल्डर्स को 8.1 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
बोर्ड द्वारा लिया गया यह फैसला उन सभी लोगों के लिए है, जिनका पीएफ में अकाउंट में है। आपको बताते चलें कि जिसका जितनी ज्यादा सैलरी होगी इसको उतना ही ज्यादा फायदा होगा।
ईपीएफ का फायदा लोगों को नौकरी के बाद मिलता है और इसके मिले हुए पैसे आपको बुढ़ापे में टेंशन से बचाता है। इसके अलावा अगर आपको बीच में कोई जरूरत पड़ती है तो भी आप ईपीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। इन केस के तहत अगर आप गंभीर रूप से बीमार हैं, बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए या फिर शादी जैसे काम के लिए ईपीएफओ से पैसे निकाले जा सकते हैं। हालांकि किसी भी हालत में कर्मचारी अपने ईपीएफओ में जमा कुल पैसों का सिर्फ 75 प्रतिशत निकाल सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications