EPFO Minimum Pension: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) की बैठक 10 और 11 अक्टूबर को बेंगलुरु में होने वाली है। रिपोर्टों के अनुसार, इस बैठक में न्यूनतम पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह करने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है।

न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी की उम्मीद
EPFO के तहत कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) के तहत न्यूनतम पेंशन वर्तमान में 1,000 रुपये प्रति माह है। यह 2014 में तय की गई थी और तब से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अलग-अलग कर्मचारी संगठन लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि मौजूदा महंगाई को देखते हुए 1,000 रुपये की राशि बहुत कम है। ट्रेड यूनियन और पेंशनभोगियों के अलग-अलग संघ लंबे समय से कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत पेंशन राशि को बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, रिपोर्टों से पता चलता है कि CBT पेंशन में 7.5 गुना बढ़ोतरी नहीं कर सकता है और इसे बढ़ाकर 2,500 रुपये करने पर विचार कर सकता है।
EPFO पेंशन के लिए एलिजिबिलिटी
EPS के तहत पेंशन प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 10 साल की लगातार सेवा आवश्यक है। सदस्य 58 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर नियमित पेंशन के हकदार होते हैं। अगर कोई सदस्य इस डेट से पहले नौकरी छोड़ देता है, तो उसे निकासी लाभ या कम पेंशन मिलती है।
EPFO की बैठक
बता दें कि आने वाले 10-11 अक्टूबर को EPFO की बैठक होने वाली है। लाखों कर्मचारी और रिटायर कर्मचारी इस महत्वपूर्ण CBT बैठक के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जो भारत की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना में पेंशन भुगतान का भविष्य तय कर सकती है।
- ATM और UPI के माध्यम से PF निकासी
- रियल टाइम क्लेम सेटलमेंट एंड रिड्रेसल
- आसान डेथ क्लेम प्रोसेसिंग
- ऑटो डेटा एकीकरण
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications