EPFO New Changes: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2025 में अपने मेंबर्स के लिए कई कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। इन बदलावों से 7 करोड़ से ज्यादा ईपीएफओ मेंबर्स को फायदा मिलेगा। अगर आप भी ईपीएफ मेंबर्स हैं तो फटाफट चेक कर लीजिए कि ये सभी बदलाव कौन-कौन से हैं।

1. प्रोफाइल अपडेट करना हुआ बेहद आसान
अब अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) आधार से लिंक है, तो आप अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, जीवनसाथी का नाम और नौकरी शुरू करने की तारीख जैसे जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं वो भी बिना किसी डॉक्यूमेंट्स के।
हालांकि, जिन मेंबर्स का UAN 1 अक्टूबर 2017 से पहले बना है, उन्हें कुछ मामलों में अपने नियोक्ता की मंजूरी लेनी पड़ सकती है।
नौकरी बदलते समय PF ट्रांसफर
पहले नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर करना लंबी और कभी-कभी टेकनिकल मुश्किल होती थी, जिसमें नियोक्ता की मंजूरी जरूरी होती थी। लेकिन 15 जनवरी 2025 से, अधिकांश मामलों में पुराने या नए नियोक्ता की मंजूरी की आवश्यकता नहीं है। इससे PF राशि नए खाते में तेजी से और आसानी से ट्रांसफर हो जाती है।
UAN और जॉइंट डिक्लेरेशन प्रोसेस हुई डिजिटल
16 जनवरी 2025 से लागू नए नियमों के तहत, EPFO ने जॉइंट डिक्लेरेशन प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया है। अगर आपका UAN आधार से लिंक है या आधार पहले से ही सत्यापित है, तो आप जॉइंट डिक्लेरेशन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
लेकिन अगर आपका UAN अभी तक नहीं बना है, आधार लिंक नहीं है या संबंधित सदस्य की मृत्यु हो गई है, तो ऐसे मामलों में फिजिकल फॉर्म जमा करना जरूरी होगा।
पेंशन भुगतान के लिए सेंट्रलाइज्ड सिस्टम
EPFO ने 1 जनवरी 2025 से Centralized Pension Payment System (CPPS) शुरू की है। इसके तहत अब पेंशन सीधे किसी भी बैंक खाते में NPCI प्लेटफॉर्म के माध्यम से भेजी जाएगी।
पहले, पेंशन भुगतान के लिए PPOs (पेंशन भुगतान आदेश) को एक ऑफिस से दूसरे में ट्रांसफर करना पड़ता था, जिससे देरी होती थी। अब यह प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त कर दी गई है। साथ ही, नया PPO अब अनिवार्य रूप से UAN से लिंक होगा, जिससे पेंशनभोगी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र भी आसानी से जमा कर सकते हैं।
अधिक सैलरी होने पर पेंशन प्रोसेस
EPFO ने अधिक वेतन पर पेंशन को लेकर पॉलिसी में ट्रांसपरेंसी बढ़ाई है। अब कर्मचारी अपने पेंशन विकल्प ऑनलाइन देख और चुन सकते हैं। साथ ही, पेंशन से जुड़े अपडेट्स भी SMS और ईमेल से भेजे जा रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications