EPFO New Rules; EPFO 3.0: प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी समस्या में से एक PF के पैसा को निकालने को लेकर हाल ही में एतिहासिक कदम उठाए गए हैं। अब कर्मचारियों के भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ के पैसे को ऑनलाइन विड्रॉल करने की प्रक्रिया को बेहद ही आसान कर दिया है। नए नियम लागू होने के बाद से कोई भी कर्मचारी जरूरत पड़ने पर आसानी के साथ अपने पीएफ के पैसे को निकाल सकता है।

वहीं, EPFO द्वारा ATM से भी पीएफ के पैसे की निकासी को लेकर तैयारी की जा रही है। EPFO 3.0 के लॉन्च के बाद पीएफ मेंबर्स अपने खाते में जमा पैसे सीधे एटीएम या UPI के जरिये निकाल सकेंगे। बिलकुल वैसे ही जैसे हम सेविंग अकाउंट से कैश निकालते हैं। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लेम भरने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि यह सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है।
यदि आपको नहीं पता है कि कैसे पीएफ के पैसे को निकाल सकते हैं तो घबराने या चिंता करने की कोई बात नहीं है। आज हम आपको यहां ऐसे 5 सिम्पल स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिसको फॉलो कर आप बहुत ही कम समय में आसानी के साथ अपने पीएफ का पैसा निकाल पाएंगे। तो जानिए इसका पूरा ऑनलाइन प्रोसेस जानते हैं...
किन परिस्थियों में निकाल सकते हैं PF का पैसा?
EPFO ने अपने रूल्स में बड़ा बदलाव किया है। अब कर्मचारी चाहे वह इमरजेंसी, शादी, शिक्षा या बीमारी के लिए हो, साल में दो बार तक अपने पूरे एलिजिबल PF अमाउंट की निकासी कर सकते हैं।
How to Withdraw PF Money: Step-by-Step Guide
PF से पैसा निकालना अब बेहद आसान और तेज हो गया है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और आपका बैंक अकाउंट PF अकाउंट से लिंक होना जरूरी है। इसके साथ ही आपका आधार और पैन कार्ड की जानकारी PF अकाउंट में अपडेट होनी चाहिए। इन सबके बाद आप आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भरकर विड्रॉल की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और अपना PF अमाउंट सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा सकते हैं।
Step 1: Apply Online For PF Withdrawal
सबसे पहले UAN और पासवर्ड से EPFO मेंबर पोर्टल में लॉगिन करें। फिर 'Online Services' में जाकर 'Claim (Form-31, 19, 10C, 10D)' चुनें। इसके बाद अपने बैंक अकाउंट नंबर को वेरिफाई करें और 'Proceed For Online Claim' पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। इस प्रक्रिया के बाद आपका PF अमाउंट सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
Step 2: Select 'PF Advance (Form 31)'; कारण बताएं
यहां आपको 'I Want To Apply For' में 'PF Advance (Form 31)' को चुनना होगा और इसके बाद आपको यह बताना होगा कि आप किस कारण से पैसा निकाल रहे हैं (जैसे मेडिकल इमरजेंसी, शादी, घर बनाना या खरीदना, बच्चों की पढ़ाई आदि)। आपको जितने अमाउंट की जरूरत है इसे भरना होगा।
Step 3: जरूरी दस्तावेज को अपलोड करें और OTP से वैरिफाय करें
अब आपको अपने बैंक अकाउंट की चेक बुक की स्कैन कॉपी या पासबुक की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। फिर सारी जानकारी भरने के बाद, 'Get Aadhaar OTP' पर क्लिक करें। आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज कर सबमिट करें।
Step 4: 3-7 दिन में बैंक अकाउंट में आ जाएंगे पैसे
आपका ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद EPFO आपके आवेदन की जांच करेगा। अगर सब कुछ सही पाया जाता है, तो आमतौर पर 3 से 7 वर्किंग दिनों के भीतर आपके बैंक अकाउंट में पैसे आ जाएंगे।
Step 5: बैंक ATM के ज़रिए निकाल सकेंगे पैसे
एक बार जब PF का पैसा आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है, तो आप बैंक के ATM कार्ड का इस्तेमाल कर उसे निकाल सकते हैं। फिलहाल PF का पैसा सीधे ATM से नहीं निकाला जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications