EPFO Rule: ईपीएफओ में निवेश करने से पहले इसे जुड़े कुछ नियम जान लेना बेहद महत्वपूर्ण है. क्योंकि इन नियमों के बारे में जानकारी ना होने पर आपको बड़ा नुकसान भी हो सकता है. अगर आप नौकरी पेशा है, तो आपने EPFO (Employees' Provident Fund Organisation) के बारे में जरूर सुना होगा. आइए आज इसे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम जान लेते हैं.

ईपीएफओ में निवेश करने से भविष्य की चिंता दूर हो जाती हैं. ईपीएफओ के तहत आपको 58 साल पूरे हो जाने के बाद पेंशन मिलती है. अगर कोई चाहे तो यह पेंशन 58 साल की उम्र से पहले ले सकता है. लेकिन पहले पेंशन की मांग रखने से आपको 4 प्रतिशत तक घटकर पैसे मिलते हैं. वहीं अगर आप 58 साल उम्र होने के बाद पैसा लेते हो, तो आपको 4 प्रतिशत पैसा बढ़कर मिलता है.
कैसे बढ़ेंगे पैसे ?
अगर आप ईपीएफओ से 58 वर्ष बाद पैसा निकालते है तो आपको हर साल का 4 प्रतिशत बढ़कर पैसा मिलता है.
कैलकुलेशन- मान लीजिए कोई व्यक्ति 60 साल में अपना पैसा निकलना चाहता है, तो इस केस में आपको 8 प्रतिशत पैसा बढ़कर मिलेगा. वहीं अगर आप 59 साल में पैसे निकालते है तो आपको 4 प्रतिशत पैसा बढ़कर मिलता है. इस तरीके से आप EPFO के तहत ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.
पहले पेंशन लेने पर कितने मिलेंगे पैसे?
EPFO में निवेश करने वाले व्यक्ति को हर महीने अपनी सैलरी से कॉन्ट्रीब्यूशन करना होता है. यह पैसे आपको 10 साल तक देने पड़ते हैं. इस पेंशन की गणना व्यक्ति के पेंशन योग्य सेवा के आधार पर होती है. अगर आप 58 साल से पहले अपनी पेंशन निकला चाहते हैं, तो इसे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम को ध्यान में रखे.
पहला- आप 50 से पहले पैसे नहीं निकाल सकते हैं. मतलब अगर आप उम्र सीमा से पहले पैसे निकालना भी चाहते हैं, तो आपकी उम्र 50 साल होनी चाहिए.
दूसरा- EPFO में पहले पैसे निकालने पर हर साल का 4 प्रतिशत तक घटकर पैसा मिलता है.
कैलकुलेशन- मान लीजिए कि कोई व्यक्ति 56 की उम्र में ईपीएफओ से पैसे निकालना चाहता है तो ऐसे में उसे 8 प्रतिशत घटकर पैसे मिलते है. मतलब उसे कुल राशि का 92% (100% - 2×4) पैसा ही मिलेगा.
इसके अलावा पहले पेंशन लेने के लिए आपको Composite Claim Form और 10D का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications