नयी दिल्ली। पिछले एक साल में ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) के लिए निवेशकों में काफी दिलचस्पी देखी गई है। इनमें रिटेल निवेशक भी शामिल हैं। ईटीएफ ने रिटर्न भी बहुत तगड़ा दिया है। पिछले 1 साल में अलग-अलग ईटीएफ की बात करें तो सबसे अधिक रिटर्न 43.11 फीसदी रहा है। इस फंड में जिसने भी 5 लाख रु का निवेश किया होगा उसे 1 साल में 2.15 लाख रु से ज्यादा मुनाफा हुआ होगा। यहां हम आपको ईटीएफ के बारे में बताएंगे। साथ ही उन फंड्स के बारे में भी बताएंगे जिन्होंने निवेशकों को पिछले 1-3 साल में मालामाल कर दिया है।
क्या होता है ईटीएफ
ईटीएफ या एक्सचेंज ट्रेडेड फंड कई निवेशकों के पैसे को इकट्ठा करते हैं और विभिन्न प्रतिभूतियों (जैसे कि डेब्ट सिक्योरिटीज, शेयर आदि) में निवेश करते हैं। ये एक्सचेंजों में सूचीबद्ध होते हैं और इनमें कारोबार (ट्रेड) किया जाता है। इनमें से ज्यादातर ईटीएफ सेबी के पास रजिस्टर्ड होते हैं। निवेश के लिहाज से ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन हैं। इनसे निवेशकों को शेयर बाजार में अच्छा एक्सपोजर मिलता है।
इन ईटीएफ ने कराया लाखों का मुनाफा
मुनाफा कराने के मामले में मोतीलाल ओसवाल नैस्डैक 100 ईटीएफ सबसे आगे रहा। इसी 1 साल का रिटर्न 43.11 फीसदी रहा है। इस ईटीएफ ने 2 साल में 21.42 फीसदी और 3 साल में 27.67 फीसदी का रिटर्न दिया है। बिड़ला सन लाइफ गोल्ड ईटीएफ (जी) का 1, 2 और 3 साल का रिटर्न क्रमश: 30.35 फीसदी, 27.56 फीसदी और 18.39 फीसदी रहा है। इंवेस्को इंडिया गोल्ड ईटीएफ ने इन सालों में 30.25 फीसदी, 27.63 फीसदी और 18.41 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा एसबीआई ईटीएफ गोल्ड ने 30.11 फीसदी (1 साल), 27.46 फीसदी (2 साल) और 18.23 फीसदी (3 साल) तथा कोटक गोल्ड ईटीएफ के निवेशकों के हाथ 30 फीसदी (1 साल), 27.45 फीसदी (2 साल) और 18.31 फीसदी (3 साल) का रिटर्न आया है।
कैसी है ईटीएफ की स्थिति
निवेशकों का इक्विटी म्यूचुअल फंड में अपनी हिस्सेदारी कम करना जारी हैं मगर ईटीएफ में दिलचस्पी बढ़ी है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक निफ्टी-आधारित 50 ईटीएफ में एयूएम या एसेट अंडर मैनेजमेंट 1 लाख करोड़ रु की हो गई है। जबकि संयुक्त आधार पर इक्विटी और डेब्ट दोनों के ईटीएफ की एयूएम 2 लाख करोड़ रु को पार कर चुकी है।
क्यों करना चाहिए ईटीएफ में निवेश
ईटीएफ मौजूदा जैसे अनिश्चित समय के लिए बेहतर ऑप्शन है। ईटीएफ के जरिए आपको विदेशों में निवेश करने का मौका भी मिलता है। मोतीलाल नैस्डैक जैसे ईटीएफ अमेरिका के नैस्डैक को ट्रैक करते हैं। इसी तरह कुछ ईटीएफ हॉन्ग-कॉन्ग के हेंग-सेंग को ट्रैक करते हैं।
गोल्ड ईटीएफ में जम कर आया पैसा
सोने के रेट बढ़ने के पीछे गोल्ड ईटीएफ में निवेश एक बड़ा कारण रहा है। पिछले कुछ महीनों में गोल्ड ईटीएफ में जम कर पैसा आया है। गोल्ड ईटीएफ ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न भी दिया है। गोल्ड ईटीएफ को एक्सपर्ट्स निवेश के लिए बहुत बेहतर मानते हैं। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो बजाय फिजिकल गोल्ड के ईटीएफ ज्यादा बेहतर ऑप्शन है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications