नई दिल्ली, दिसंबर 3। आज शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है, लेकिन क्रिप्टोकरेंसी का बाजार लगातार काफी अच्छा रिटर्न दे रहा है। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में कई ऐसी करेंसी या टोकन हैं, जिन्होंने काफी कम समय ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इसी तरह की एक क्रिप्टोकरेंसी है एथेरियम। एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को साल दर साल लगातार फायदा कराया है। अगर बीते चार साल का हाल देखा जाए तो एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ने हर साल करीब 1 करोड़ रुपये का लाभ कराया है। स्थिति तो यह है कि अगर किसी ने इसमें केवल 25,000 रुपये का भी निवेश किया होगा, तो वह आज करोड़पति है। आइये जानते हैं कि कैसे एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को मालामाल बनाया है। वहीं यह भी जानते हैं कि एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी का रेट 2025 तक कहां जा सकता है।
जानिए कुछ साल पहले क्या था एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी का रेट
आज से कुछ साल पहले एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी का रेट केवल 11 डॉलर (825 रुपये) था। यह रेट आज 4 साल के अंदर ही बढ़कर 4,604 डॉलर (346,081 रुपये) हो गया है। यानी अगर किसी ने आज से 4 साल पहले एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त कई करोड़ रुपये हो चुकी है। यही नहीं अगर किसी ने आज से 4 साल पहले केवल 25,000 रुपये का भी निवेश एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में किया होगा, तो वह भी करोड़पति हो चुका होगा।
जानिए आज क्या रेट चल रहा है एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी
आज यानी 3 दिसंबर को एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी का रेट लगभग 4,604 डॉलर (346,081 रुपये) के आसपस चल रहा है। वहीं आज एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ने जहां अपना उच्चतम स्तर 4,636 डॉलर (348,522 रुपये) का बनया है, वहीं न्यूनतम स्तर 4,437 डॉलर (333,553 रुपये) का रहा है। जहां तक रिटर्न की बात है तो एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ने 519.81 फीसदी का रिटर्न इस साल जनवरी से दिसंबर 2021 के बीच दिया है।
अब जानिए कैसे एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ने बनाया करोड़पति
एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को लगातार अच्छा रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इसी साल के शुरू में एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू 5 लाख रुपये से ज्यादा की हो गई होगी।
वहीं अगर किसी निवेशक ने एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में वर्ष 20217 में निवेश किया होगा तो उसे बहुत ही ज्यादा फायदा हो रहा होगा। अगर एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में वर्ष 2017 में किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 4.2 करोड़ रुपये होगी। इस दौरान एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ने करीब 42,000 फीसदी का रिटर्न दिया है।
अगर किसी ने वर्ष 20217 में केवल 25,000 रुपये का ही निवेश कर दिया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की होगी।
जानिए क्यों खास है एथेरियम
एथेरियम अपने आप में दो चीजें हैं। यह एक क्रिप्टोक्यूरेंसी भी है और एक ब्लॉकचैन प्लेटफॉर्म भी। यही कारण है कि एथेरियम का काफी महत्व है। यही कारण है कि ज्यादातर डेवलपर्स एथेरियम को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं यह एनएफटी के लिए पसंदीदा प्लेटफार्म साबित हो रहा है। यही कारण है कि एथेरियम की मांग लगातार बढ़ रही है।
कहां तक जा सकता है एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी का रेट
एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी है। यह एक ब्लॉकचेन आधारित सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। इसका निर्माण 2015 में विटालिक ब्यूटेरिन ने किया था। एथेरियम न केवल एक क्रिप्टोकरेंसी है, बल्कि विकेन्द्रीकृत एप स्टोर भी है। यह डेवलपर्स को एप्लिकेशन बनाने, पब्लिश करने और वितरित करने में मदद देता है। जानकारों के अनुसार वर्ष 2025 तक एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी का रेट 19842 डॉलर (14,88,150 रुपये) तक जा सकता है। थॉमसन रॉयटर्स के टेक्नोलॉजिस्ट जोसफ रैजिंस्की और एलएमएक्स समूह के जोएल क्रूगर का कहना है कि एथेरियम के मूल्यांकन में लगातार बढ़त दर्ज होगी, जिसका फायदा निवेशकों को मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications