नई दिल्ली, अक्टूबर 20। चाहे आप अपने बच्चों की शिक्षा या शादी के लिए निवेश करें या फिर अपने किसी अन्य लक्ष्य के लिए, म्यूचुअल फंड में निवेश करना सही कदम हो सकता है। बहुत से एक्सपर्ट भी म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह देते हैं। खुद के और अपने बच्चों भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में म्यूचुअल फंड योजनाएं आपके बहुत काम आएंगी। जरूरत है तो सही योजनाओं का पता लगाने की। सही योजनाओं का पता लगाने के लिए स्कीमों का रिटर्न पता लगाना एक तरीका हो सकता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि रिटर्न लंबे समय का देखना चाहिए। दूसरी चीज है कंपनी। एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा और सरकारी कंपनी है। इसकी एक म्यूचुअल फंड यूनिट भी है। तो हम यहां लेकर आए एलआईसी म्यूचुअल फंड की 5 उन बेस्ट स्कीमों की डिटेल, जिन्होंने 5 साल के पीरियड में शानदार रिटर्न दिया है और निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है।
एलआईसी म्यूचुअल फंड ईटीएफ - सेंसेक्स
एलआईसी म्यूचुअल फंड ईटीएफ - सेंसेक्स ने निवेशकों को सालाना 18.5 फीसदी के हिसाब से रिटर्न दिया है। ये रिटर्न सीएजीआर (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) है। इस हिसाब से अगर किसी ने इस फंड में 5 साल पहले 2 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि आज 4.48 लाख रु से अधिक होगी। वहीं यदि किसी ने 5 सालों तक हर महीने 5000 रु का निवेश किया हो तो उसकी कुल निवेश राशि 5.17 लाख रु के करीब होगी।
एलआईसी म्यूचुअल फंड लार्ज एंड मिड कैप फंड
एलआईसी म्यूचुअल फंड लार्ज एंड मिड कैप फंड ने निवेशकों को सालाना 18.4 फीसदी के हिसाब से रिटर्न दिया है। ये रिटर्न भी सीएजीआर ही है। इस हिसाब से अगर किसी ने इस फंड में 5 साल पहले 2 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि आज 4.33 लाख रु से अधिक होगी। वहीं यदि किसी ने 5 सालों तक हर महीने 5000 रु का निवेश किया हो तो उसकी कुल निवेश राशि 5.35 लाख रु के करीब होगी।
एलआईसी म्यूचुअल फंड ईटीएफ - निफ्टी 50
एलआईसी म्यूचुअल फंड ईटीएफ - निफ्टी 50 ने निवेशकों को सालाना 17.7 फीसदी के हिसाब से रिटर्न दिया है। ये रिटर्न भी सीएजीआर ही है। इस हिसाब से अगर किसी ने इस फंड में 5 साल पहले 2 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि आज 4.26 लाख रु से अधिक होगी। वहीं यदि किसी ने 5 सालों तक हर महीने 5000 रु का निवेश किया हो तो उसकी कुल निवेश राशि 5.13 लाख रु के करीब होगी।
एलआईसी म्यूचुअल फंड टैक्स प्लान
एलआईसी म्यूचुअल फंड टैक्स प्लान ने निवेशकों को सालाना 16.5 फीसदी के हिसाब से रिटर्न दिया है। ये रिटर्न भी सीएजीआर ही है। इस हिसाब से अगर किसी ने इस फंड में 5 साल पहले 2 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि आज 4.2 लाख रु से अधिक होगी। वहीं यदि किसी ने 5 सालों तक हर महीने 5000 रु का निवेश किया हो तो उसकी कुल निवेश राशि 5.08 लाख रु के करीब होगी।
एलआईसी म्यूचुअल फंड लार्ज कैप फंड
एलआईसी म्यूचुअल फंड लार्ज कैप फंड ने निवेशकों को सालाना 16.3 फीसदी के हिसाब से रिटर्न दिया है। ये रिटर्न भी सीएजीआर ही है। इस हिसाब से अगर किसी ने इस फंड में 5 साल पहले 2 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि आज 4.13 लाख रु से अधिक होगी। वहीं यदि किसी ने 5 सालों तक हर महीने 5000 रु का निवेश किया हो तो उसकी कुल निवेश राशि 5.10 लाख रु के करीब होगी।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications