
Extra Income Formula : सैलरी वाले लोगों के सामने अकसर आर्थिक समस्याएं रहती हैं। इसकी एक बड़ी वजह है कि उन्हें कभी भी एक साथ मोटा पैसा नहीं मिलता। ऐसे में अकसर वे लोन और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और ब्याज चुकाते हैं। फिर महीने में कभी कोई जरूरत आ जाए तो वे उसे पूरा नहीं कर पाते, क्योंकि महीने भर सैलेरी का इंतजार करना पड़ता है। मगर यदि आपकी जितनी सैलेरी है, हर महीने आपको उतनी ही रकम मिले तो कैसा रहेगा? आपको ये मजाक लग सकता है, मगर ये सच है। आगे जानिए कैसे।
दूसरे तरीके से इनकम
आप हर महीने सैलरी के बराबर ही आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। इसके पीछे एक ट्रिक है। अगर आप प्राइवेट जॉब करते हैं तो फिर इस ट्रिक से फायदा उठा सकते हैं। यदि आपकी सैलेकी 30 हजार रु है तो पहले जान लीजिए कि आपको इतनी ही इनकम हर महीने के हिसाब हो सकती है। बात करें इसके पीछे के फॉर्मूले की इसमें निवेश बहुत अहम है। आपकी सैलरी है 30 हजार रुपये। इसमें से आपको हर महीने 30 फीसदी पैसे को निवेश करना होगा।
कैसे करें निवेश
30 हजार रुपये का 30 फीसदी होता है जो 9000 रुपये। ये पैसा आपको म्यूचुअल फंड में सिस्टेमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिये लगाना होगा। यहां से आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है। एसआईपी कैलकुलेटर बताता है कि यदि आप हर महीने 9000 रुपये एसआईपी में लगाते हैं तो 10 साल में करीब 25,07,915 रुपये जोड़ पाएंगे। इसमें 15 फीसदी रिटर्न के हिसाब से अनुमान लगाया गया है।
8 लाख रु का निवेश
हर महीने एसआईपी के जरिए 9000 रु का निवेश करने पर 5 सालों आपकी निवेश राशि होगी 5.40 लाख रु, जबकि इस पर रिटर्न मिलेगा 2.67 लाख रु। यानी 5 सालों में 8.07 लाख रुपये का फंड तैयार। 10 सालों में 9 हजार रु महीने के हिसाब से आपकी निवेश राशि 10.80 लाख रु होगी। इस पर रिटर्न होगा 14.27 लाख रु। यानी 10 सालों में 25.07 लाख रु का फंड तैयार।
सैलेरी में इजाफे पर क्या करें
अगर आपकी सैलरी सालाना 10 फीसदी बढ़ती है तो आपकी सैलेरी 8 साल में डबल से ज्यादा हो जाएगी। इसी तरह आपकी एसआईपी राशि भी बढ़ते-बढ़ते 18 हजार रु हो जाएगी। अब आपको आइडिया लग गया होगा कि सैलरी में से 30 फीसदी बचाकर आप 10 साल में कितना पैसा जमा कर सकते हैं।
10 साल बाद शुरू होगी कमाई
अब कुल जमा पैसे को आप डेब्ट ऑप्शन में लगाएं, जिससे आपको रेगुलर इनकम मिलती रहे। साथ ही एक्स्ट्रा पैसे को आप लंबी अवधि में छोटे-छोटे निवेश करें, जिससे एक और साइड में बड़ा फंड तैयार हो जाए। 10 साल में 30 फीसदी सैलरी से 25 लाख रुपये बनाने के बाद भी आप सैलेरी में कुछ हिस्सा निवेश करते रहें। फिर आप गोल्ड बॉन्ड, रियल एस्टेट और शॉर्ट टर्म फंड में पैसा लगा सकेंगे। अगर एवरेज निकालें तो 25 सालों में आप इतना रिटर्न हासिल कर सकते हैं, जितनी आपकी सैलेरी से 25 सालों में आपको रकम मिलेगी। इसमें कुछ पैसा आपको 10 साल बाद ही रेगुलर इनकम के रूप में मिलने लगेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications