हाल ही में आपने पढ़ा होगा कि सरकार की स्कीमों के नाम को लेकर फर्जी एसएमएस वायरल हो रहा है। जिसमें बेटियों के नाम पर एक फर्जी योजना को लेकर मैसेज वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली: हाल ही में आपने पढ़ा होगा कि सरकार की स्कीमों के नाम को लेकर फर्जी एसएमएस वायरल हो रहा है। जिसमें बेटियों के नाम पर एक फर्जी योजना को लेकर मैसेज वायरल हो रहा है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार की ओर से पीएम योजना और प्रधानमंत्री लोन योजना नाम से भी स्कीमों को लेकर मैसेज वायरल हो रहा है। अब इसी कड़ी में सरकार द्वारा चलाई जाने वाली मुद्रा योजना के नाम पर लोगों को फेक मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसमें मुद्रा योजना के तहत 2 करोड़ रुपये तक का लोन हासिल किए जा सकने की बात कही जा रही है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए मिली है। ट्विटर पर एक यूजर ने ऐसे ही एक मैसेज पर वित्त मंत्रालय से स्पष्टता की मांग की। अलर्ट : बेटियों के नाम की इस फर्जी योजना से रहे सावधान ये भी पढ़ें
वित्तीय सेवा विभाग ने बताया, फेक है ये मैसेज, रहें अलर्ट
मालूम हो कि एक यूजर ने वित्त मंत्रालय को अपने ट्वीट में टैग किया है और एक स्क्रीनशॉट साथ में लगाया है। स्क्रीनशॉट में जो मैसेज दिख रहा है, उसमें कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बैंक अकाउंट में 2 करोड़ रुपये तक का लोन अमाउंट बिना किसी कागजी प्रक्रिया के हासिल किया जा सकता है। बता दें कि मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है, जिस पर जाकर डिटेल सबमिट करने को कहा जा रहा है। यूजर ने इस मैसेज की सच्चाई जानने के लिए वित्त मंत्रालय से आग्रह किया। जिस पर वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से इस ट्वीट पर यूजर को जवाब दिया गया है। वित्तीय सेवा विभाग ने बताया है कि यह मैसेज फर्जी है। मुद्रा योजना के तहत 2 करोड़ रुपये तक का लोन नहीं मिलता है।
मुद्रा योजना में लोन की तीन कैटेगरी
आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि मुद्रा योजना में लोन की तीन कैटेगरी हैं, और उनके तहत मिलने वाला लोन अमाउंट इस तरह है। शिशु लोन 50,000 रुपये तक के कर्ज के लिए, जबकि किशोर लोन 50,001 से 5 लाख रुपये तक के कर्ज के लिए इसके साथ ही तरुण लोन, 5 लाख से 10 लाख रुपये तक के कर्ज के लिए है। वहीं वित्तीय सेवा विभाग ने अपने जवाब में यह भी कहा है कि किसी भी अनजान या संशयजनक व्यक्ति/एजेंसी के साथ अपनी डिटेल्स शेयर न करें। मुद्रा लोन या स्टैंडअप इंडिया लोन का लाभ लेने के इच्छुक लोग किसी भी बैंक ब्रांच जाकर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा udyamimitra.in पर भी अप्लाई किया जा सकता है।
पीएम मोदी ने अप्रैल 2015 में शुरू थी मुद्रा लोन योजना
आपको जानकारी दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने छोटे कारोबार शुरू करने में मदद करने के लिए अप्रैल 2015 में मुद्रा लोन योजना शुरू की थी। इसके तहत किसी भी सरकारी बैंक से 10 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए कोई भी व्यक्ति, स्त्री या पुरुष, स्वामित्व-आधारित प्रतिष्ठान, भागीदारी फर्म, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अथवा अन्य निकाय प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण के लिए आवेदन का पात्र है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications