नई दिल्ली, मार्च 23। रूस-यूक्रेन संकट और कोविड-19 महामारी ने पिछले दो महीनों में शेयर बाजार में उच्च अस्थिरता पैदा कर दी है। हाल के उतार-चढ़ाव के बावजूद, कई शेयर अपने शेयरधारकों को भारी रिटर्न देने में कामयाब रहे हैं। शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स ऐसे ही शेयरों में से एक रहा है। ये एक स्कूल मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है। ये एक ऐसा स्टॉक है जिसने सिर्फ 2.5 महीनों में 50 हजार रु के निवेश को 4.27 लाख रु में बदल दिया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर लिस्टेड ये कंपनी प्लेस्कूल से कक्षा 12 तक के शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण और प्रबंधन के लिए सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है।
2022 में रिटर्न
शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स ने 2022 में अब तक 753.83 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों के 50 हजार रु 4.27 लाख रु में बदल गए हैं। यदि किसी ने साल की शुरुआत में इसमें 1 लाख रु लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज 8.54 लाख रु के करीब होती। इस शेयर ने 5 दिन में 3.25 फीसदी रिटर्न दिया है।
3 महीनों में बनाया मालामाल
शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स ने 3 महीनों में 850.86 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों के 50 हजार रु 4.50 लाख रु से अधिक में बदल गए हैं। यदि तब 1 लाख रु लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज 9 लाख रु से अधिक होती। इस शेयर ने 1 महीने में 67.83 फीसदी रिटर्न दिया है।
6 महीनों का रिटर्न
शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स के शेयर ने 6 महीनों में 655.22 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों के 1 लाख रु 7.55 लाख रु से अधिक हो गए हैं। इसके 5 साल का रिटर्न 623.22 फीसदी रहा है। 2009 में स्थापित, शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स अहमदाबाद स्थित चिरिपाल समूह का एक उद्यम है और मुख्य रूप से भारत में प्रीस्कूल, के-12 प्रीमियम श्रेणी के प्रीस्कूलों को शैक्षिक सहायता सेवाएं प्रदान करने के व्यवसाय में लगी हुई है। के-12 शिक्षा, स्कूली जीवन के प्राथमिक और माध्यमिक चरणों में दी जाने वाली शिक्षा को निरूपित करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है, जिसमें के या किंडरगार्टन से लेकर 12वीं कक्षा तक शामिल है।
255 से अधिक शांति जूनियर्स प्रीस्कूल केंद्र
वित्त वर्ष 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की पूरे भारत में उपस्थिति है। इसके लगभग 255 से अधिक शांति जूनियर्स प्रीस्कूल केंद्र और लगभग 5 स्वामित्व और संयुक्त उद्यम शांति एशियाटिक (के -12 स्कूल) और लगभग 4 फ्रैंचाइज़्ड शांति एशियाटिक (के -12 स्कूल) हैं।
कंपनी के तिमाही नतीजे
2021 की दिसंबर तिमाही के लिए कंपनी ने 0.63 करोड़ रु का शुद्ध घाटा दर्ज किया। 30 सितंबर, 2021 को समाप्त अवधि के लिए इसे 0.18 करोड़ रु का शुद्ध लाभ हुआ। पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 0.01 करोड़ रु की हानि दर्ज की। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर निरंतर अवधि में स्कूलों के निलंबन से कंपनी की कमाई प्रभावित हुई। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 0.06 करोड़ रु की तुलना में 2.12 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि कुल आय पूर्व वर्ष में 14.85 करोड़ रु से घट कर 5.93 करोड़ रु रह गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications