नई दिल्ली, मार्च 14। स्टॉक और म्यूचुअल फंड जैसे उच्च जोखिम वाले निवेशों के बीच एफडी में निवेश करने वालों के दिन भी चमकने लगे हैं। असल में अधिकांश बैंकों ने पिछले दो महीनों में एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाना शुरू कर दिया है। जब अच्छे रिटर्न के साथ सुरक्षित दांव की बात आती है, तो फिक्स्ड डिपॉजिट लोगों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, के बीच सबसे लोकप्रिय विकल्प ऑप्शन होता है। इसमें लगभग शून्य जोखिम रहता है। वे निवेशक जो इक्विटी के बजाय डेब्ट के माध्यम से बेहतर लाभ प्राप्त करना पसंद करते हैं, उनके लिए भी यह बढ़िया है। मौजूदा स्थिति में हमने दो स्मॉल फाइनेंस बैंकों की पहचान की है जो अब 2 से 3 साल की एफडी पर 7.5 फीसदी तक रिटर्न दे रहे हैं।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हाल ही में नई एफडी ब्याज दरें पेश की हैं, जो 10 मार्च 2022 से लागू हैं। बैंक 7 दिनों से 10 वर्षों तक में मैच्योर होने वाली 2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर आम जनता को 3.25 प्रतिशत से 7.00 प्रतिशत और वरिष्ठ व्यक्तियों को 3.75 प्रतिशत से 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
जानिए इसकी ब्याज दरें
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वर्तमान में 7-14 दिन की एफडी पर सामान्य लोगों को 3.25 फीसदी और सीनीयर सिटीजन को 3.75 फीसदी ब्याज मिलता है। 15-45 दिनों के लिए ये ब्याज दरें 3.25 फीसदी और 3.75 फीसदी ही हैं। 46-90 दिनों के लिए 4.25 फीसदी और 4.75 फीसदी, 91 दिनों से 6 महीनों के लिए 4.75 फीसदी और 5.25 फीसदी, 6 महीनों से अधिक से 9 महीनों तक के लिए 5.25 फीसदी और 5.75 फीसदी और 9 महीनों से अधिक से 1 साल से कम पर 5.75 फीसदी और 6.25 फीसदी हैं।
जानिए बाकी अवधियों के लिए ब्याज दरें
1 साल से 18 महीनों और 18 महीनों से 2 साल पर ब्याज दरें 6.5 फीसदी और 7 फीसदी और 2 साल से 3 साल से कम तक पर 6.25 फीसदी और 6.75 फीसदी हैं। वहीं 3 साल पर ये दरें 7 फीसदी और 7.50 फीसदी (सर्वाधिक) हैं। 3 साल से 5 साल से कम तक पर 6.5 फीसदी और 7 फीसदी, 5 साल पर 6.75 फीसदी और 7.25 फीसदी और 5 साल से 10 साल तक के लिए 6 फीसदी और 6.5 फीसदी हैं।
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7-45 दिन पर आम नागरिकों को 3 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 3.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है। 46-90 दिनों के लिए 3.5 फीसदी और 4 फीसदी, 91 दिनों से 6 महीनों के लिए 4 फीसदी और 4.5 फीसदी, 6 महीनों से अधिक से 1 साल तक के लिए 5 फीसदी और 5.5 फीसदी और 366 दिन से 729 दिन तक पर 6.75 फीसदी और 7.25 फीसदी हैं।
जानिए बाकी अवधियों की ब्याज दरें
730 दिन से 1095 तक पर 6.75 फीसदी और 7.25 फीसदी, 1096 दिन से 1825 दिन तक पर 6.5 फीसदी और 7 फीसदी और 777 दिन की एफडी पर इस बैंक में ब्याज दरें 7 फीसदी और 7.5 फीसदी हैं। अंत में 1826 दिन से 3650 दिन तक पर ब्याज दर 6.25 फीसदी और 6.75 फीसदी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications