नयी दिल्ली। एफडी निवेश के लिए बढ़िया, सुविधाजनक, सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाला ऑप्शन है। एफडी योजना में मिले ब्याज को मैच्योरिटी पर मूल राशि के साथ जोड़ा जाता है और कुल पैसा निवेशक को वापस कर दिया जाता है। एफडी में जमा की गयी पूंजी एक तय समय के लिए निवेश की जाती है। कुछ चीजें एफडी स्कीमों को अलग-अलग बनाती हैं। इनमें ब्याज दर, अवधि और निवेशक की आयु शामिल है। आप फिक्स्ड डिपॉजिट में सात दिनों से लेकर दस साल तक की लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। बता दें कि अक्सर बैंक और कंपनियां वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर अधिक ब्याज देती हैं। यदि आप एक साल की अवधि के लिए एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए कि इस अवधि के लिए आपको ज्याद ब्याज कहां मिलेगा।
आरबीएल बैंक और केनरा बैंक
आरबीएल बैंक में आपको 1 साल की एफडी पर 6.50 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। हालांकि यह बैंक सीनियर सिटीजन को 1 साल की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसी तरह केनरा बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की 1 साल की एफडी पर 5.20 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि यहं सीनियर सिटीजन को सालाना 5.70 फीसदी ब्याज मिलेगा।
इंडसइंड बैंक
यदि आप इंडसइंड बैंक में 1 साल के लिए 2 करोड़ रुपये से कम की प्रीमैच्योर विदड्रॉअल सुविधा वाली के साथ एफडी पर कराते हैं तो आपको 6.50 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। वहीं सीनियर सिटीजन को 7 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। मगर 2 से 5 करोड़ रुपये तक की एफडी (प्रीमैच्योर सुविधा के साथ) पर इसी अवधि के लिए 6.25 फीसदी ब्याज ऑफर किया जाएगा। इसी तरह 1 से 5 करोड़ रु तक की (बिना प्रीमैच्योर विदड्रॉअल सुविधा के साथ) वाली एफडी पर आपको 6.35 फीसदी ब्याज मिलेगा।
बंधन बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
बंधन बैंक में यदि 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की एफडी कराई जाए तो 1 साल पर 5.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जाएगी। मगर रिटेल टर्म डिपॉजिट के मामले में 1 साल की एफडी पर ब्याज दर 5.75 फीसदी है। मगर सीनियर सिटीजन को 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। बात आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की करें तो 2 करोड़ रुपये से कम की इसी अवधि की एफडी पर 5.75 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। मगर सीनियर सिटीजन को 6.25 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
यस बैंक
यस बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर आप 6.25 फीसदी ब्याज हासिल कर सकते हैं। वहीं सीनियर सिटीजन को 6.75 फीसदी ब्याज दर दी जाएगी। इससे ज्यादा राशि (मगर 5 करोड़ रु से कम) पर सालाना ब्याज 6.10 फीसदी मिलेगा। सीनियर सिटीजन को 6.55 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जाएगी।
डीसीबी बैंक
डीसीबी बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की सालाना एफडी पर 6.05 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। मगर सीनियर सिटीजन को 6.55 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जाएगी। यदि 2 करोड़ रुपये से ज्यादा (20 करोड़ रु से कम तक पर) की एफडी पर 6.25 फीसदी सालाना ब्याज दर होगी। ये बैंक नॉन कॉलेबल एफडी भी ऑफर करता है। इस एफडी पर 6.35 फीसदी ब्याज दर है। अगर आप 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेगुलर एफडी कराएं तो 6 फीसदी ब्याज दर होगी। नॉन कॉलेबल एफडी के मामले में ये 6.25 फीसदी होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications