निवेश की दुनिया में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी बैंक एफडी आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें रिटर्न पहले से तय रहता है और निवेशक का पैसा सुरक्षित रहता है। लेकिन एक बात अक्सर लोगों के मन में रहती है एफडी का ब्याज कैसे लेना चाहिए?

क्या हर महीने या तिमाही ब्याज लेना ठीक है, या फिर मैच्योरिटी पर पूरा ब्याज लेना ज्यादा फायदेमंद?
इसी सवाल का जवाब समझने के लिए पहले एफडी के प्रकारों पर नजर डालना जरूरी है।
एफडी कितने प्रकार की होती है?
बैंक आमतौर पर एफडी दो तरह की ऑफर करते हैं:
क्युमुलेटिव एफडी
नॉन-क्युमुलेटिव एफडी
दोनों में निवेश एक जैसा है, लेकिन ब्याज मिलने का तरीका अलग होता है, जिसकी वजह से रिटर्न भी अलग मिलता है।
क्युमुलेटिव एफडी: जहां पूरा फायदा कंपाउंडिंग का क्युमुलेटिव एफडी में निवेशक को बीच-बीच में ब्याज नहीं दिया जाता। इसमें ब्याज लगातार जमा होता रहता है और अवधि पूरी होने पर एक साथ मूलधन और ब्याज आपके खाते में आता है।
मान लीजिए आपने 5 साल की एफडी में पैसा लगाया तो इन 5 सालों तक ब्याज मूलधन में जुड़ता रहेगा और फिर अगले साल उस बढ़े हुए मूलधन पर फिर से ब्याज मिलेगा। इसे ही कंपाउंडिंग कहते हैं, और इसी वजह से इस तरह की एफडी में रिटर्न काफी बढ़ जाता है।
नॉन-क्युमुलेटिव एफडी: नियमित आय की जरूरत हो तो बेस्ट इस तरह की एफडी में ब्याज रोककर नहीं रखा जाता। बैंक ब्याज आपको आपकी पसंद के अनुसार देता है: मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना यह विकल्प उन लोगों के लिए बेहतर रहता है जिन्हें समय-समय पर फिक्स्ड इनकम चाहिए, जैसे रिटायर लोग, गृहिणी या ऐसा निवेशक जिसे मासिक कैश फ्लो चाहिए।
कौन-सी एफडी देती है ज्यादा रिटर्न?
दोनों में से ज्यादा रिटर्न हमेशा क्युमुलेटिव एफडी में मिलता है, क्योंकि इसमें ब्याज खुद पर ब्याज बनाता रहता है। जबकि नॉन-क्युमुलेटिव एफडी में ब्याज अलग-अलग समय पर मिल जाता है, जिससे कंपाउंडिंग का फायदा कम हो जाता है। इसलिए दोनों एफडी का रिटर्न एक जैसा नहीं होता।
कौन-सा विकल्प आपके लिए बेहतर?
अगर आप अधिक रिटर्न चाहते हैं और बीच में पैसे की जरूरत नहीं है, तो क्युमुलेटिव एफडी बेस्ट है। अगर आप महीने या तिमाही में छोटी-छोटी आमदनी चाहते हैं, तो नॉन-क्युमुलेटिव एफडी आपके लिए सही विकल्प है। एफडी चाहे किसी भी तरह की हो, दोनों ही सुरक्षित हैं। फर्क सिर्फ आपकी जरूरत, इनकम पैटर्न और निवेश के समय पर निर्भर करता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications