नई दिल्ली, जुलाई 11। जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए एफडी निवेश के लिए बढ़िया ऑप्शन तो है, मगर मौजूदा ब्याज दरें आपको एफडी में निवेश करने से रोक सकती हैं। इसके नतीजे में कोई निवेशक एफडी के बजाय अधिक रिटर्न पाने के लिए डेब्ट म्यूचुअल फंड और लार्ज-कैप फंड का रुख कर सकता है। अधिकतर डेब्ट इंस्ट्रूमेंट लंबी अवधि वाले हैं। जबकि म्यूचुअल फंड में जोखिम भी है। खास कर वरिष्ठ नागरिक निवेश पर विचार नहीं कर सकते हैं। इसलिए ऐसे निवेशकों को उन जगहों की तलाश करनी चाहिए जहां एफडी पर ज्यादा ब्याज मिल रहा है। यहां हम आपको ऐसे ही बैंकों की जानकारी देंगे और साथ ही बताएंगे कि आपको तीन साल में 1 लाख रु से अधिक ब्याज कैसे जमा कर सकते हैं।
तीन साल के लिए एफडी ब्याज दरें
सबसे पहले बात करते हैं स्मॉल फाइनेंस बैंकों की। तीन साल के लिए एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दर है उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की। ये बैंक सामान्य नागिरकों को 6.75 फीसदी और वरिष्ठ नागिरकों को 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में ये ब्याज दरें 6.50 फीसदी और 7 फीसदी है। वहीं इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में यह दरें 6.35 फीसदी और 6.85 फीसदी, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 6.25 फीसदी और 6.75 फीसदी और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 6.25 फीसदी और 6.50 फीसदी हैं।
ऐसे मिलेगा 1 लाख रु से अधिक ब्याज
यदि आप वरिष्ठ नागिरक हैं और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में तीन साल की एफडी कराते हैं तो आपको 7.25 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। यदि आप 5 लाख रु की एफडी कराएं आपको पहले साल 35000 रु से ज्यादा का ब्याज मिलेगा। अगले आपको 5.35 लाख रु पर ब्याज दिया जाएगा, जबकि उससे अगले साल दूसरे साल का ब्याज मिला कर। यानी तीन साल का ब्याज इस तरह 1 लाख रु से अधिक हो जाएगा।
प्राइवेट बैंकों में 3 साल की ब्याज दर
इंडसइंड बैंक 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं डीसीबी बैंक में ये दरें इती ही हैं। आरबीएल बैंक में ये दरें 6.10 फीसदी और 6.60 फीसदी और यस बैंक में 6.00 फीसदी और 6.50 फीसदी हैं। इसके अलावा करूर वैश्य बैंक में 3 साल की एफडी पर 5.50 फीसदी और वरिष्ठ नागिरकों को 6.00 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में इस समय 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 5.5 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6 फीसदी ब्याज दर दी जा रही है। वहीं केनरा बैंक में ये दरें 5.40 फीसदी और 5.90 फीसदी हैं। एक्सिस बैंक में ये दरें 5.40 फीसदी और 5.90 फीसदी और बैंक ऑफ इंडिया में 5.15 फीसदी और 5.65 फीसदी ब्याज दर दी जा रही है।
एफडी में पैसा है सेफ
एफडी अन्य जोखिम भरे विकल्पों की तुलना में अधिक सुरक्षित हैं, क्योंकि बैंकों में 5 लाख रुपये तक जमा पैसे पर भारतीय रिजर्व बैंक की सहायक कंपनी डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन द्वारा गारंटी दी जाती है। फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें बाजार के उतार-चढ़ाव से स्थिर और अप्रभावित रहती हैं। हां समय समय पर बैंक एफडी की दरों में जरूर बदलाव करते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications