नयी दिल्ली। भारत में एफडी आज भी निवेश के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑप्शनों में से एक है। असल में एफडी में ज्यादा टेंशन नहीं रहती। एक बार पैसा लगाया और एक निश्चित अवधि तक के लिए निवेशक टेंशन फ्री हो जाता है। फिर सीधे मैच्योरिटी पर पैसा निकालना होता है। वहीं शेयर बाजार में तो पल-पल की खबर रखनी होती है। इसी तरह म्यूचुअल फंड में भी हफ्ते में 2-4 बार स्कीम के रिटर्न पर नजर डालना जरूरी है। एफडी में आपको पता होता है कि एक फिक्स्ड ब्याज दर रिटर्न के रूप में मिलेगी। हालांकि पिछले कुछ सालों में देश में एफडी की ब्याज दरों में भारी गिरावट आई है। कोरोना काल में भी बैंकों ने जम कर एफडी ब्याज दरें घटाईं। मगर अब ब्याज दरों में इजाफा हो सकता है।
इन बैंकों ने की बदलाव की शुरुआत
दों बैंकों ने एफडी दरों में बदलाव किया है। इनमें एक्सिस बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल है। इन दोनों ही बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में मामूली बढ़ोतरी की है। ऐसे में अनुमान और उम्मीद लगाई जा रही है कि बहुत जल्द बाकी बैंक भी एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करते हैं। बता दें कि यदि कोई बैंक आधा फीसदी भी ब्याज दर बढ़ाए तो यह काफी फायदेमंद होगी। क्योंकि लंबी अवधि में आपका रिटर्न काफी बढ़ जाएगा।
एक्सिस बैंक की ब्याज दरें
इस समय एक्सिस बैंक में 5 साल से ज्यादा की एफडी पर 5.75 फीसदी, 3 से 5 साल की एफडी पर 5.40 फीसदी, 18 महीने से और दो साल की एफडी पर 5.25 फीसदी और एक साल की एफडी पर 5.15 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है। एक्सिस बैंक भी बाकी बैंकों की तरह वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर अधिक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्सिस बैंक 0.75 फीसदी तक अधिक ब्याज दे रहा है।
आईडीबीआई बैंक की ब्याज दरें
आईडीबीआई बैंक में इस समय 1 से 10 साल पर 5.1 फीसदी और 10 से 20 साल की अवधि पर 4.8 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। एक साल पर आपको 5 फीसदी, 6 महीने से 1 साल पर 4.3 फीसदी, 91 दिन से 6 महीने पर 3.6 फीसदी, 46 से 90 दिन पर 3.25, 31 दिन से 45 दिन पर 3 फीसदी और 7 से 30 दिन पर 2.9 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को ये बैंक आधा फीसदी अधिक ब्याज देता है।
एक्सिस बैंक की खास पहल
समय से पहले एफडी तुड़वाने पर बैंक जुर्माना लगाते हैं। मगर एक्सिस बैंक ने इसी जुर्माने को खत्म कर दिया है। यानी अगर आप एक्सिस बैंक में एफडी कराएं और समय से पहले पैसा निकालें तो आपको इसके लिए कोई जुर्माना नहीं देना होगा। एक्सिस बैंक पहला बैंक है, जिसने ये सुविधा शुरू की है। इसने 15 दिसंबर 2020 या उसके बाद बुक की गई सभी नई रिटेल टर्म डिपॉजिट पर समय से पहले पैसे निकालने की स्थिति में लगने वाले जुर्माने को समाप्त कर दिया है।
बैंक का मकसद
नयी सुविधा के पीछे बैंक का उद्देश्य रिटेल ग्राहकों को पैसों की अचानक आवश्यकता के बारे में चिंता किए बिना लंबी अवधि के लिए निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करना है। नया नियम सभी नए सावधि जमा (एफडी) और आवर्ती जमा (आरडी) पर लागू होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications