नई दिल्ली, जुलाई 4। फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी एक ऐसा निवेश ऑप्शन है, जिस पर लोग ज्यादा भरोसा करते हैं। इसकी वजह है कि लोग उसी बैंक में एफडी करा लेते हैं, जिससे वे कई सालों से जुड़े होते हैं। मगर एक चीज फिर भी ऐसे निवेशकों के मन में रह जाती है और वो है लंबी अवधि में बैंक की हालत। दरअसल पिछले कुछ सालों में कई बैंकों के सामने दिक्कतें आई हैं, जिससे लोगों का बैंकों पर भरोसा डगमगाया है। लोग बैंकों में पैसे को लेकर पूरी तरह टेंशन फ्री नहीं रहते। अब अगर आपको एफडी ही करानी है तो क्या किया जाए? इसका तरीका यह है कि आप कम से कम अवधि की एफडी करा लें। इससे आपको थोड़ा-थोड़ा रिटर्न मिलता रहेगा और लंबे समय में बैंक की हालत खराब होने की फिक्र नहीं रहेगी। आप कम से कम 7 दिन की अवधि के लिए भी एफडी में निवेश कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आपको 7 दिन में किस बैंक में कितना ब्याज मिल सकता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक
सबसे पहले बात करते हैं बैंक ऑफ बड़ौदा की, जहां 7 दिन की एफडी पर 2.80 फीसदी (सालाना) ब्याज दर ऑफर की जा रही है। वहीं सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज मिलेगा, जैसा कि आम तौर पर एफडी पर सभी बैंकों में उन्हें मिलता है। वरिष्ठ नागिरकों को 7 दिन की एफडी पर बैंक ऑफ बड़ौदा में 3.30 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। वहीं देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में सामान्य नागरिकों को 7 दिन की एफडी पर 2.90 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 3.40 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जाएगी। बात करें केनरा बैंक की यहां 2 करोड़ रुपये से कम की 7 दिनों की एफडी पर 2.95 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 3.45 फीसदी होगी।
बैंक ऑफ इंडिया और पीएनबी
बैंक ऑफ इंडिया में सामान्य नागिरकों के लिए 7 दिन की एफडी पर ब्याज दर 3 फीसदी है। वहीं पीएनबी और पंजाब एंड सिंध बैंक में भी सामान्य नागिरकों के लिए ब्याज दर 3 फीसदी ही है। इन तीनों बैंकों में यदि कोई सीनियर सिटीजन 7 दिन की एफडी कराए तो 3.50 फीसदी ब्याज दर लागू होगी।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बंधन बैंक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 7 दिन की एफडी पर सामान्य नागिरकों को 3 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। बंधन बैंक में भी 7 दिन की एफडी पर 3 फीसदी ब्याज जर ही लागू है। बंधन बैंक सीनियर सिटीजन को इस अवधि की एफडी पर 3.75 फीसदी ब्याज दर देगा।
यस बैंक और आरबीएल बैंक
यस बैंक में 7 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। मगर यदि आप सीनियर सिटीजन हैं तो आपको 3.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जाएगी। बात करें आरबीएल बैंक की तो यहां सामान्य और वरिष्ठ दोनों तरह के नागरिकों के लिए यस बैंक वाली ही ब्याज दरें लागू हैं।
डीसीबी बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक
डीसीबी बैंक में 7 दिन की एफडी पर 4.55 फीसदी ब्याज दर लागू है। वहीं सीनियर सिटीजन को 5.05 फीसदी ब्याज दर दी जाएगी। इसके अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक में 7 दिन की एफडी पर 3.40 फीसदी सालाना ब्याज दर है। सीनियर सिटीजन के लिए 3.90 फीसदी सालाना ब्याज दर तय की गयी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications