Festive Season Offers Scam : त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ तमाम तरह की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां कई तरह के ऑफर दे रही हैं। वहीं, इस फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन स्कैमर्स भी एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में यदि आप किसी कंपनी के फेस्टिव सीजन के ऑफर वाले लिंक पर क्लिक कर रहे हैं तो उससे पहले सावधान हो जाएं, वरना आपका बैंक अकाउंट उस एक क्लिक में ही खाली हो सकता है।

दरअसल, ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और स्कैमर्स अलग-अलग तरीके से आम लोगों को झांसे में ले रहे हैं। इसके लिए स्कैमर्स AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे तकनीक का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
अपराधी फर्जी सेल, फेक वेबसाइट और भारी डिस्काउंट का झांसा देकर क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को निशाना बनाते हैं। ऐसे में यदि आप त्योहारों के मौके पर खरीदारी कर रहे हैं या इस त्योहारी सीजन ऑनलाइन खरीदारी का प्लान बना रहे हैं और कंपनियों की ओर से दिए जा रहे ऑफर्स का लाभ उठाने चाहते हैं तो आधिकारिक लिकं पर ही जाकर शॉपिंग करें। साथ में ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए एहतियात जरूरी बरतें और किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें। तो आइए डिटेल में जानते हैं..
किसी भी ऑफर्स वाले लिंक्स पर क्लिक करने से पहले चेक करें
अक्सर त्योहार के सीजन में व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्रेट सेल ऑफर्स, गिफ्ट वाउटर, कूपन कोड और भारी डिस्काउंट जैसे मैसेज आते रहते हैं। ऐसे में उस लिंक पर क्लिक करने से पहले जरूर चेक करें। यदि बिना चेक किए उसपर क्लिक करते हैं तो आपके फोन में खतरनाक मालवेयर डाउनलोड हो सकता है और इससे आपका सारा पर्सनल डेटा और पासवर्ड चोरी हो सकता है।
फ्री डिस्काउंट और ऑफर्स से बचें
साइबर अपराधी सेल के दौरान लोगों को मैसेज, ई-मेल, व्हाट्सएप या टेलीग्राम का इस्तमाल करके भारी डिस्काउंट का लालच देते हैं। कई ऑफर्स फ्री-क्रेडिट कार्ड, बड़ी छूट और गिफ्ट वाउचर देने वाले भी होते है। ऐसे में इस तरह के ऑफर से बचें और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफर की जानकारी जरूर चेक करें।
पासवर्ड और पिन को बदलें
यदि आप ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं या फिर इस तरह के ऑनलाइन ऑफर वाले लिंक पर क्लिक करते हैं तो जितना जल्दी हो सके अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड का पिन नंबर बदल दें। इसके साथ समय-समय पर अपने क्रेडिट-डेबिट कार्ड का पिन अपडेट करते रहना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications