Financial Education To Child: बच्चों का भविष्य बनाना है तो उन्हें पैसों का ज्ञान और उस बचाने की शिक्षा देना बहुत जरूरी है। बच्चों को हम स्कूल में पढ़ाते हैं उनके पीछे काफी सारे पैसे खर्च करते हैं लेकिन उन्हें हम कभी भी फाइनेंशियल नॉलेज नहीं देते हैं। अगर हम बच्चों को छोटी उम्र से पैसों की कीमत करना सिखाए और उसके बारे में समझाएं तो उनकी आदत पैसे बचाने की पड़ती है और आगे आने वाले समय में उनका माइंडसेट इतना डेवलप हो जाता है कि वह बड़ी आसानी से पैसे बना सकते हैं और अगर उनके पास पैसे हैं, तो उसे फालतू उड़ने की बजाय सही जगह इन्वेस्ट कर सकते हैं।
पैसे बचाने के लिए सबसे जरूरी चीज होती है कि बच्चे पैसे की अहमियत को समझाएं। यह मुख्य रूप से माता-पिता की जिम्मेदारी होती है कि वह बच्चों को शुरू से ही पैसे की अहमियत समझाएं। कई बार नॉलेज की कमी होने से बच्चों को पैसों का सही ग्यान नहीं मिल पाता है।

विशेषज्ञों द्वारा ऐसा माना जाता है कि छोटी उम्र से पैसे बचाने की आदत सिखाई जाए तो उसका पूरे जीवन पर गहरा फर्क पड़ता है।
डालें पैसे बचाने की आदत
आपके बच्चों को पैसे की कीमत के बारे में बताना होता है और शुरू से ही उनको सेविंग की आदत डालनी चाहिए। आप उनका गुल्लक बना सकते हैं, ताकि उन्हें जो पैसे मिलते हैं, उसमें से कुछ पैसा को गुल्लक में डालें। उसके बाद जब एक बार गुल्लक भर जाएगा और उन्हें एक साथ इतने सारे पैसे दिखेंगे तो उनकी भी आदत पैसे इकट्ठा करने की हो जाएगी।
इससे बच्चों में पैसे सुरक्षित रखने की आदत डेवलप हो सकती है। उन्हें आप लॉन्ग टर्म निवेश के फायदे भी धीरे-धीरे समझ सकते हैं। आप बचपन से ही उनके लिए खाता खोल सकते हैं और उसमें कुछ राशि धीरे-धीरे करके जमा कर सकते हैं। इसके अलावा बच्चों को भी उस बैंक अकाउंट में पैसे डालने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। इससे बच्चों को पैसे जमा करने और निकालने के बारे में भी ज्ञान होता है।
आपको बताना चाहिए कि बच्चे इन जमा किए हुए पैसों से धीरे-धीरे कर भी खरीद सकते हैं या फिर अपने लिए बाइक या दूसरे सामान खरीद सकते हैं। इससे बच्चों में एक गोल को लेकर इन्वेस्टमेंट करने की आदत भी बनेगी।
डालें धीरे-धीरे सेविंग की आदत
आपको यह समझना चाहिए कि अगर वह थोड़ी-थोड़ी रकम करके लगातार पैसे जमा करते रहेंगे या उसे कहीं इन्वेस्ट करते रहेंगे तो, उन्हें आजीवन पैसे की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही आपके बच्चों को यह भी सीखना चाहिए कि किसी से कर्ज न ले और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल पैसे देने की क्षमता से बढ़कर न करें। अगर शुरुआत से बच्चों को यह आदत डाली जाए तो वह क्रेडिट कार्ड से फालतू पैसे खर्च करने से भी बचेंगे।
समझाएं चक्रविधी ब्याज की ताकत
इसके अलावा आपको कंपाउंड इंटरेस्ट (चक्रविधी ब्याज) वाली स्कीम में पैसे लगाने चाहिए। साथ ही बच्चों को समझाना भी चाहिए कि ऐसी स्कीम में पैसा लगाने से धीरे-धीरे वह बढ़ता जाता है। जब वह आपको सही जगह पैसा इनवेस्ट करता देखेंगे तो कहीं ना कहीं वह बात उनके दिमाग में भी रहेगी और धीरे-धीरे उनकी आदत में शामिल हो जाएगी। इस तरीके से धीरे आपका बच्चा खुद ही अपने पैसे इन्वेस्ट करने लगेगा और अपने लिए अच्छी खासी रकम भी तैयार कर लेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications