नई दिल्ली, अक्टूबर 27। आज के समय में रिटेल निवेशक तेजी से म्यूचुअल फंड्स की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि म्यूचुअल फंड उन्हें बढ़िया रिटायरमेंट फंड बनाने में मदद करता है। आपको बता दें म्यूचुअल फंड के सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) खातों की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 5.25 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। निवेशक अलग-अलग लक्ष्यों के लिए अलग-अलग एसआईपी तय करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि यही एसआईपी आपको करोड़पति बना सकती है। 12 साल में आप आराम से 1 करोड़ रु से अधिक का फंड तैयार कर सकते हैं। आगे जानिए पूरा गुणा गणित।
आक्रामक तरीके से करना होगा निवेश
जो लोग कम आयु में फाइनेंशियल प्लानिंग से चूक गए, वे भी एसआईपी रूट के माध्यम से म्यूचुअल फंड में आक्रामक रूप से निवेश करके रिटायरमेंट फंड बना सकते हैं। इक्विटी म्यूचुअल फंड बाकी एसेट क्लास की तुलना में तेजी से पैसा जनरेट करने की क्षमता रखते हैं। वित्तीय योजनाकार कहते हैं कि जो लोग 40 वर्ष की आयु के करीब हैं, और अभी भी अपने रिटायरमेंट के लिए निवेश करना नहीं किया है, वे अगर म्यूचुअल फंड में एसआईपी रूट से निवेश करें तो अगले 10-12 वर्षों में एक बड़ा फंड बना सकते हैं।
हर महीने कितना निवेश
12 वर्षों की अवधि में यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से एसआईपी रूट का उपयोग करके निवेश करता है, तो म्यूचुअल फंड से 12 फीसदी रिटर्न की उम्मीद कर सकता है। 12 फीसदी के अपेक्षित रिटर्न के आधार पर एक व्यक्ति को अगले 12 वर्षों में 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने के लिए हर महीने एसआईपी के जरिए 31,342 रुपये का निवेश करना होगा।
एक और है तरीका
यदि आप अभी इतनी राशि का निवेश नहीं कर सकते हैं, तो 1 करोड़ रु का फंड बनाने का दूसरा तरीका है स्टेप-अप एसआईपी। आप स्टेप-अप एसआईपी के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। इसमें आपको एक छोटी राशि से शुरुआत करनी होगी और फिर आपको हर साल अपने एसआईपी निवेश राशि में एक निश्चित प्रतिशत का इजाफा करना होगा।
हर साल 10 फीसदी एसआईपी राशि बढ़ाएं
यह मानते हुए कि आप अगले 12 वर्षों के लिए हर साल अपनी एसआईपी निवेश राशि में 10% की वृद्धि करेंगे, आपको 1 करोड़ रु के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 20,680 रुपये की एसआईपी के साथ शुरुआत करना होगा। इसके बाद हर साल एसआईपी राशि में 10-10 फीसदी का इजाफा करते रहें।
किन फंड्स में करें निवेश
वित्तीय जानकारों का कहना है कि एक फंड में सारी राशि डालने के बजाय इस पैसे को कुछ इंडेक्स फंड सहित 3-4 अलग-अलग इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करें। आपकी निवेश अवधि 12 साल है, तो मिड स्मॉल-कैप फंड और सेक्टर फंड से बचने का प्रयास करें। लेकिन आप ईएलएसएस फंड में पैसा निवेश कर सकते हैं, जो इस उद्देश्य के लिए सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स बेनेफिट ऑफर करते हैं। कुछ फंड्स जिन पर आप विचार कर सकते हैं उनमें केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटीज फंड, एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी फंडा (ईएलएसएस), मिरे एसेट लार्ज कैप फंड, पराग पारिख फ्लेक्सीकैप फंड और एचडीएफसी / आईसीआईसीआई / एसबीआई निफ्टी इंडेक्स फंड्स शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications