इस महंगाई में भविष्य के लिए बचत कर पाना काफी मुश्किल है. अकसर ज्यादातर लोगों को अपने रिटायरमेंट लाइफ की टेंशन रहती है. कई लोगों के मन यह सवाल जरूर आता है कि क्या वे अपने रिटारयमेंट के लिए सही ढंग से बचत कर रहें है या वे किस तरीके से फाइनेंशियल प्लानिंग करें कि उनका आने वाला भविष्य टेंशन फ्री हो जाए. चलिए जानते है कि आप रिटायरमेंट लाइफ के लिए पैसे कैसे बचा सकते हैं.

मनुष्य ने हेल्थकेयर में काफी प्रगति कर ली है. अब लोगों की लंबे समय तक जीवित रहने की संभावनाएं बढ़ गई है. कोविड के बाद से लोग अपने हेल्थ में ज्यादा से ज्यादा फोकस कर रहे हैं. इसलिए रिटायरमेंट लाइफ के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग भी बहुत जरूरी हो गई है, ताकि वित्तीय परेशानी से बचा जा सके.
आज के समय में हेल्थ से संबंधित सभी चीजें काफी महंगी हो गई है. इसलिए किसी भी प्राइवेट या सरकारी संस्था से एक बड़ा हेल्थ इंश्योरेंस लें.
इसके अलावा आप अपने बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस को बढ़ाने के लिए एक टॉप-अप कवर खरीद सकते हैं.
रिटायरमेंट लाइड को टेंशन फ्री बनाने के लिए फंड इकट्ठा करने की जरूरत है. इसलिए आपको रेगुलर बचत करनी चाहिए. इसके साथ ही अलग-अलग जगह निवेश करते रहना चाहिए. निवेश करने से आपको अपनी बचत के साथ अच्छा रिटर्न भी मिल जाता है. निवेश में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए आप रिटर्न में मिलने वाली राशि को जमा राशि सहित फिर से निवेश कर सकते हैं.
ऐसी जगह निवेश करें, जहां आपको अच्छे रिटर्न के साथ टैक्स बेनिफिटस भी मिलें.
रिटायरमेंट लाइफ को टेंशन फ्री बनाने के लिए लाइफ इंश्योरेंस लें सकते है. अगर आप किसी प्राइवेट संस्था में पैसे नहीं लगाना चाहते, तो पोस्ट ऑफिस भी आपके आने वाले भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लाइफ इंश्योरेंस स्कीम ऑफर करती है.
आप अपनी सैलरी का कुछ भाग शेयर मार्केट में जरूर निवेश करें. क्योंकि इसमें रिस्क तो है, लेकिन रिटर्न भी आपको उतना ही अच्छा मिलेगा.
कितनी करनी होगी बचत
अगर आप रिटायरमेंट के बाद आराम से रहना चाहते है, तो आपको हर महीने 1 लाख रुपए (12 लाख रुपए सालाना) की आवश्यकता है. अगर आप ये उम्मीद करते है कि आप 60 साल के बाद भी 15 साल तक लाइफ की की उम्मीद करते हैं, तो आपको कुल 1.8 करोड़ रुपए (12 लाख रुपए x 15) चाहिए होंगे.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications