नई दिल्ली, जुलाई 7। फ्यूचर के बारे में कुछ भी पूरे यकीन से नहीं जा सकता। आप ये नहीं जानते कि कल आपके साथ क्या होगा। हां आप कल के लिए तैयारी जरूर कर सकते हैं। पैसा एक ऐसी चीज है, जिसकी आपको फ्यूचर में भी जरूरत होगी ही। हर छोटे से छोटे काम के लिए पैसा चाहिए। रिटायरमेंट के बाद आपके पास दो ऑप्शन होंगे। पहला दूसरों पर निर्भर रहें या फिर दूसरा तरीका यह है कि कमाते हुए ही रिटायरमेंट के लिए पैसा जमा कर लें। अकसर लोग कमाई करते हुए ही रिटायरमेंट के लिए पैसा तो जमा करते हैं, मगर वे कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनकी पूरी रिटायरमेंट फाइनेंशियल प्लानिंग प्रभावित होती है। इस लेख के जरिए हमारा टार्गेट आपको ऐसी ही गलतियों से बचाना है।
निवेश कीजिए प्लानिंग के साथ
बेतरतीब पैटर्न के साथ निवेश से आपको अधिकतम रिटर्न नहीं मिलेगा। जैसे आपके पास काम के लिए एक तय दिनचर्या होती है, वैसे ही आपके पास निवेश के लिए एक प्लान होना चाहिए। अपने लिए स्पष्ट निवेश लक्ष्य बनाएं। उन चीजों की लिस्ट बनाएं, जिन्हें आप निवेश से हासिल करना चाहते हैं और उस तक पहुंचने के लिए एक प्लान बनाएं। अपने वित्तीय लक्ष्यों के लिए प्लानिंग बनाते समय किसी से सलाह जरूर लें।
सब्र रखना होता है जरूरी
जब आप अपने पैसे को कहीं निवेश करते हैं, तो धैर्य रखना जरूरी होता है। पैसा निवेश करके इसे धीरे-धीरे बढ़ते हुए देखते रहें। न तो उत्साहित हों और न ही घबराएं। आम तौर पर नए निवेशक नुकसान पर घबरा जाते हैं। मगर आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आप इसका अनुभव समय के साथ हासिल कर सकते हैं। अपने आप को अधिक से अधिक सब्र वाला निवेशक बनाएं।
डाइवर्सिफिकेशन है बहुत जरूरी
अपने पैसे को डाइवर्सिफाई करें। ये जोखिम प्रबंधन का एक स्मार्ट तरीका है। आप इसे अपने लाभ के लिए उपयोग कर सकते हैं ताकि हमेशा एक सुरक्षित स्थिति बनी रहे। डाइवर्सिफिकेशन का मतलब है कि एक ही जगह पैसा न लगा कर थोड़ा-थोड़ा पैसा कई जगह निवेश करें। इससे होता यह है कि यदि एक जगह से आप नुकसान में हों तो दूसरी जगह से आपको फायदा हो।
इमोशनल न हों
निवेश में इमोशन के लिए कोई जगह नहीं होती। अपने निवेश पोर्टफोलियो को समझने के लिए इमोशन को बीच में न लाएं। अगर कहीं से आपको नुकसान हो रहा है तो इमोशन के कारण उस जगह अपना पैसा फंसा कर न रखें। यह जोखिम भरा भी साबित हो सकता है और लंबे समय में आपके नुकसान को बढ़ा सकता है।
निवेश का करते रहें रिव्यू
कोई निवेशक बड़ी मेहनत से एक सफल पोर्टफोलियो बनाता है। आपको भी ऐसा करना होगा। इसलिए ऐसा पोर्टफोलियो बनाने के बाद नियमित रूप से अपने फाइनेंस को रिव्यू करते रहें। जैसे-जैसे वैश्विक अर्थव्यवस्था बदलती है, वित्तीय निवेश और रिटर्न भी बदलते हैं। इसलिए आपको इन होने वाले बदलावों पर ध्यान देना जरूरी है। इन बदलावों के साथ तालमेल बनाएं और लंबी अवधि के बेनेफिट पर नजर रखें।
More From GoodReturns

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 05 अप्रैल, 2026 - अस्थिरता का लाभ उठाएं और अपने नकद को सुरक्षित रखें

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications