FirstCry IPO: प्राइमरी मार्केट में धड़ाधड़ पब्लिक इश्यू खुल रहे. इस कड़ी में Brainbees Solutions Ltd का IPO भी खुलने के लिए तैयार है. IPO खुलने से पहले कंपनी ने प्राइस बैंड का ऐलान किया है. इश्यू में प्रति शेयर 440 से 465 रुपए का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है. रिटेल निवेशक IPO में 6 अगस्त से बोली लगा सकते हैं, जोकि 8 अगस्त को बंद हो जाएगा. 5 अगस्त को इश्यू एंकर निवेशकों के लिए खुलेगा.
FirstCry IPO से जुड़ी जरूरी बातें
6 से 8 अगस्त तक खुला रहेगा
प्राइस बैंड: 440-465 रुपए प्रति शेयर
IPO साइज: 4,193.73 करोड़ रुपए
लॉट साइज: 32 शेयर
न्यूनतम निवेश: 14,880 रुपए
बड़े निवेशकों का है निवेश
ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न Brainbees Solutions Ltd का सबसे पॉप्युलर ब्रांड FirstCry है. कंपनी बेबी और मदर केयर प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है. इसमें प्रेमजी इनवेस्ट, M&M और सॉफ्ट बैंक समेत अन्य दिग्गज कंपनियों का पैसा लगा हुआ है. FirstCry में सॉफ्ट बैंक की हिस्सेदारी 25.55% है. Brainbees Solutions और महिंद्रा एंड महिंद्रा की हिस्सेदारी 10.98% है.

IPO में रिजर्व होगी हिस्सेदारी
FirstCry IPO के जरिए 4193 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए 3.58 करोड़ फ्रेश शेयर जारी होंगे. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी OFS में 5.44 करोड़ शेयर जारी होंगे. ऑफर फॉर सेल में SVF फ्रॉग लिमिटेड, M&M, TGP, PI ऑपर्च्युनिटीज और नेक्स्टजेन भी हिस्सा बिक्री करेंगे. कंपनी ने सबसे पहले दिसंबर 2023 में DRHP फाइल किया था. IPO में QIBs के लिए 75%, NIIs के लिए 15% और रिटेल निवेशकों के लिए 10% हिस्सा रिजर्व होगा.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications