FD Interest Rate: एफडी में कई लोग निवेश करते हैं। इसमें किसी प्रकार का जोखिम नहीं होता है और निवेशकों को बढ़िया रिटर्न भी मिलता है। फरवरी के महीने में आरबीआई की एमपीसी पॉलिसी मीट होने वाली है जिसमें आरबीआई रेपो रेट की ब्याज दरों पर फैसला लिया जाएगा। इस मीटिंग से पहले ही पांच बैंकों में एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मिलेगा इतना रिटर्न
यूनियन बैंक के द्वारा 3 करोड़ से कम की एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है। 7 से 10 दिनों की एफडी पर इंटरेस्ट रेट 3.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.30 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, आम जनता के लिए 456 दिनों के लिए 7.30 इंटरेस्ट रेट की एफडी ऑफर की है।
पंजाब नेशनल बैंक दे रहा है इतना इंटरेस्ट
पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा 1 फरवरी से ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। 303 दिनों के लिए नई एफडी शुरु की गई है। इसमें 7 प्रतिशत ब्याज दर रखा गया है। वहीं, आम नागरिकों के लिए 506 दिनों की एफडी पर 6.7 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है। वहीं, 400 दिनों के समय पर 7.25 ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
कर्नाटक बैंक की एफडी ब्याज दरें
कर्नाटक बैंक के द्वारा भी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। आम नागरिकों को ये बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि पर 3.50 से 7.50 इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है और 375 दिनों के लिए 7.50 ब्याज दर दे रहा है।
एक्सिस बैंक की ब्याज दरें
एक्सिस बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए फिक्सड डिपॉजिट ब्याज दरों में बदलाव किया है। अब बैंक आम लोगों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की पीरियड पर 3 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्याज दरें
मनीकंट्रोल के अनुसार, शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी अपनी फिक्सड डिपॉजिट की ब्याज दरों को अपडेट की है। ये 22 जनवरी से लागू हुई है। आम नागरिकों के लिए एफडी पर इंटरेस्ट रेट 3.50 प्रतिशत से लेकर 8.80 प्रतिशत तक होगी, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 4 प्रतिशत से 9.30 प्रतिशत तक ऑफर की जा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications