Fixed Deposit Revised Rates: जब भी बात निवेश की आती है तो सबसे पहले हमारे मन में यह बात आती है कि जिस भी जगह हम निवेश कर रहे हैं वह सुरक्षित है या नहीं। अक्सर लोग अधिक रिटर्न और सुरक्षा के लिए एफडी में निवेश करते हैं। हाल ही में कई बैंकों ने 3 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है। आइए आपको इन बैंक्स के बारे में बताते हैं।

Axis Bank ने किया एफडी रेट्स में ये बदलाव
एक्सिस बैंक ने 1 जुलाई से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह जानकारी बैंक की वेबसाइट पर दी गई है। बैंक ने 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर नई दरें लागू की हैं। सीनियर सिटीजन्स के लिए 5 से 10 साल की एफडी पर सबसे ज़्यादा 7.75% ब्याज मिलेगा। आम जनता को 17 महीने से लेकर 18 महीने से कम की एफडी पर 7.2% तक ब्याज मिल सकता है। इसके अलावा भी कुछ एफडी रेट्स में बदलाव किया गया है।
ICICI Bank ने बढ़ाई ब्याज दरें
आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों को अपडेट किया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी। आम लोगों को 15 महीने से 2 साल की एफडी पर 7.2% तक ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजन्स को 15 महीने से 18 महीने से कम की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.75% की दर से ब्याज मिलेगा।
पंजाब एंड सिंध बैंक ने किया एफडी में ये बदलाव
पंजाब एंड सिंध बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी। वरिष्ठ नागरिकों को 666 दिनों की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.80% ब्याज मिलेगा। वहीं, आम लोगों को इतने ही समय के लिए 7.3% तक ब्याज मिल सकता है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी रेट्स
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी सावधि जमा (FD) ब्याज दरों में संशोधन किया है, जो 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी होंगी। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, संशोधित FD दरें 3 करोड़ रुपये तक की FD पर लागू हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 12 महीने की अवधि पर 8.75% की उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है। व्यक्तियों के लिए, 12 महीने की अवधि पर FD पर उच्चतम ब्याज दर 8.25% तक जा सकती है। वहीं, 12 महीने 1 दिन से 560 के लिए भी अब 8.25 % का ब्याज एफडी पर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Bikanervala Franchise: बीकानेरवाला के साथ शुरु करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी लाखों की कमाई, जानिए पूरा प्रोसेस
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications