Fixed Deposits: एफडी निवेशकों के लिए जरूरी खबर आ गई है। कई बैंक 8% से अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित रखना चाहते हैं और स्थिर रिटर्न के साथ निवेश करना चाहते हैं, तो इन बैंक की एफडी(फिक्स्ड डिपॉजिट) में निवेश कर सकते हैं। 8% तक की ब्याज दर का फायदा उठाने के लिए 31 मार्च तक का ही आपके पास बस समय बचा है।

एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के एफडी ऑफर
एसबीआई और आईडीएफसी जैसे बैंक 8% से अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। ये ऑफर सीमित समय के लिए हैं, इसलिए आपको जल्दी से निवेश करना होगा। HDFC Bank का स्पेशल एडिशन फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की अवधि भी जल्द ही खत्म हो जाएगी।
35 महीने की अवधि वाले एफडी के लिए रेगुलर इन्वेस्टर्स को 7.35% की एनुअल ब्याज दर ऑफर की जाती है, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.85% ब्याज मिलता है। इसके अलावा SBI अमृत कलश में 400 दिनों की स्पेशल एफडी में सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.60% ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है। यह स्कीम 31 मार्च, 2025 तक वैलिड है।
इसके अलावा SBI की अमृत वृष्टि एफडी स्कीम 444 दिनों कीहोती है। इसमें 7.25% की ब्याज दर प्रदान करती है, जबकि सीनियर सिटीजन के लिए इस योजना से 7.75% ब्याज दर ऑफर किया जाता है। यह स्कीम 31 मार्च, 2025 को खत्म हो रही है।
आईडीबीआई बैंक और पंजाब सिंध बैंक की स्पेशल एफडी
पंजाब और सिंध बैंक की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें भी काफी अट्रैक्टिव हैं। 333 दिनों की FD की ब्याज दर 7.20% है, जबकि 444 दिनों के लिए ब्याज दर 7.30% है। 555 दिनों की अवधि के साथ समय से पहले तोड़ी जा सकने वाली FD पर 7.45% का ब्याज मिलता है। इसके अलावा, 777 दिन की अवधि के लिए FD दर 7.20% है, और 999 दिनों के लिए यह 6.65% है। यह स्कीम 31 मार्च, 2025 तक चलेगी।
आईडीबीआई बैंक की स्पेशल एफडी में 23 दिसंबर 2024 को ब्याज दरों में बदलाव किया गया था। 555 दिनों की अवधि पर सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 8.05% की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। इसके अलावा अन्य अवधियों में 300, 375, 444 और 700 दिन शामिल हैं, जिनमें सामान्य निवेशकों के लिए ब्याज दरें 7.05% से 7.90% तक है। इन ब्याज दरों का फायदा उठाने के लिए आपको 31 मार्च तक अप्लाई करना पड़ेगा।
ऐसे करें एफडी में निवेश
किसी भी बैंक में एफडी खुलवाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
1. सबसे पहले अपने निकटतम बैंक शाखा में जाएं।
2. एफडी खाता खोलने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को जमा करें।
3. अपनी जमा राशि को सेलेक्ट करें और ब्याज दर को चेक करें।
4. एफडी अकाउंट खोलने के लिए फॉर्म भरें।
अगर आपके बैंक की ब्रांच ओपन नहीं है तो आप बैंक की आधिकारी वेबसाइट पर जाकर फिक्स्ड डिपॉजिट खोलने के ऑप्शन को सेलेक्ट करके एफडी शुरु कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप अपने बैंक के कस्टमर केयर पर भी बात कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications