Fixed Income Funds : वर्तमान आर्थिक माहौल में, फिक्स्ड इनकम का उपयोग अब केवल एक निवेश पोर्टफोलियो को हेज करने के लिए नहीं किया जाता है, जो कि इक्विटी या ऑप्शनों में काफी अधिक हिस्सा रखता है, बल्कि ये एक संतुलित पोर्टफोलियो का हाइली वैल्युएबल कंपोनेंट बन गया है। अब फिक्स्ड इनकम वाले कई निवेश ऑप्शन उपलब्ध हैं। रिटर्न की एक निश्चित दर वाले निवेश को निश्चित आय वाले निवेश के नाम से जाना जाता है। हालांकि इनका रिटर्न अलग-अलग हो सकता है।
जोखिम क्षमता को समझना जरूरी
आपकी जोखिम लेने की क्षमता आपकी निवेश अवधि से प्रभावित होती है। आपके निवेश लक्ष्यों को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण सफलता का फैक्टर एसेट एलोकेशन है। निवेशकों को ऐसे मामलों में जब ब्याज दरों में वृद्धि की उम्मीद हो तब यील्ड कर्व के शॉर्टर रेंज पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो शॉर्ट टर्म सेगमेंट पर मार्क-टू-मार्केट प्रभाव काफी कम होता है।
ये हैं फिक्स्ड इनकम फंड्स इंस्ट्रूमेंट्स
फिक्स्ड इनकम फंड्स (जैसे ओवरनाइट फंड्स, लिक्विड फंड्स या अल्ट्रा-शॉर्ट ड्यूरेशन फंड्स) में तब निवेश करें यदि आपका निवेश क्षितिज कुछ दिनों, हफ्तों या महीनों का है। आप एक से तीन साल की निवेश अवधि के लिए छोटी अवधि के फंड या तीन साल से कम अवधि के फंड में निवेश कर सकते हैं। यदि आपकी निवेश अवधि तीन साल से अधिक लंबा है, तो आप कॉरपोरेट बॉन्ड फंड, गिल्ट फंड और बैंकिंग और पीएसयू डेब्ट फंड में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं।
जोखिम ले सकते हैं तो क्या करें
इसके अलावा यदि आप कम जोखिम ले सकते हैं और दो से तीन साल या इससे अधिक की अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो आप बैंकिंग और पीएसयू डेब्ट फंड और गिल्ट फंड में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। यदि आपका निवेश अन्य फैक्टरों की अवधि से प्रेरित नहीं है (जैसे कि जल्द रिटायर होना, घर खरीदने की योजना बनाना, बोनस प्राप्त करना आदि, तो निवेश के विकल्प अलग-अलग हो सकते हैं। फिक्स्ड इनकम फंड विभिन्न जोखिम स्तरों, निवेश अवधि और अलग-अलग जरूरतों के साथ आते हैं।
आयु के साथ निवेश
जिस तरह से हम अपनी एसेट एलोकेशन करते हैं, उसी तरह हमें अपने निवेश को बदलना चाहिए। युवा होने पर अधिकतम आवंटन स्टॉक में होना चाहिए, लेकिन उम्र बढ़ने पर अधिकतम आवंटन डेब्ट में होना चाहिए। अंत में, रिटायरमेंट के बाद, सारा ही निवेश डेब्ट में हो तो बेहतर। रिटायरमेंट लोगों के लिए सबसे बड़ा निवेश गोल होता है।
निवेश को प्रबंधित करने के अनूठे तरीके
सभी के पास अपने निवेश को प्रबंधित करने के अनूठे तरीके हैं। कुछ निवेशक अपने निवेश पोर्टफोलियो को मैनेज खुद करना पसंद करते हैं। कुछ निवेशक दूसरों की तुलना में अधिक इनेक्टिव हो सकते हैं। यदि आप एक निश्चित मैच्योरिटी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हों, मगर एफडी में नहीं, तो आप फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान (एफएमपी) डेब्ट का विकल्प चुन सकते हैं। एफएमपी उन निवेशकों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, जिन्हें स्टैंडर्ड एफडी से अधिक रिटर्न की आवश्यकता होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications