नई दिल्ली। इस फेस्टिव सीजन सेल में एक ऐसा भी ऑफर आया है कि जो आपको महंगे से महंगा स्मार्टफोन फ्री में दिला सकता है। दरअसर त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ाने के लिए एक साइट ने यह ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कोई भी स्मार्टफोन खरीदा जा सकता है। बाद में 100 फीसदी तक कैशबैक का मौका मिलेगा। इस प्रकार से लोगों को फ्री में स्मार्टफोन मिल सकता है। हालांकि इस ऑफर के तहत तारीख निश्चित है। लोगों को इस तय तारीख के पहले यह स्मार्टफोन खरीदना होगा। अगर वह बाद में खरीदा हुआ स्मार्टफोन वापस कर देते हैं, तो उनका इस स्कीम से बाहर कर दिया जाएगा। आइये जानते हैं यह पूरा ऑफर और कैसे मिलेगा इसका फायदा।
ये पॉप्युलर शॉपिंग साइट्स दे रही फ्री स्मार्टफोन लेने का मौका
फ्लिपकार्ट ने इस खास फेस्टिव सीजन के दौरान खास ऑफर पेश किया है। फ्लिपकार्ट के इस ऑफर के तहत खरीदार को 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। कंपनी ने इस ऑफर का नाम ‘फोन फॉर फ्री' रखा है। इस ऑफर के तहत 100 लोगों को फ्री में स्मार्टफोन पाने का मौका मिलेगा। इन ग्राहकों को स्मार्टफोन खरीदने के बाद पूरा पैसा कैशबैक के तहत वापस किया जाएगा। इस तरह से ग्राहकों को स्मार्टफोन फ्री में पड़ेगा।
ऐसे उठाएं फ्री स्मार्ट फोन ऑफर का फायदा
फ्लिपकार्ट के 'फोन फॉर फ्री' कॉन्टेस्ट के तहत लोगों को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे के बीच स्मार्ट फोन का ऑर्डर करना होगा। इस स्कीम के तहत लोग अपनी पसंद का स्मार्टफोन ऑर्डर कर सकते हैं। बाद में फिर फ्लिपकार्ट 100 लकी विजेता चुनेगा, जिन्हें स्मार्ट फोन पर 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। ऐसे में ग्राहक को यह स्मार्ट फोन फ्री में पड़ जाएगा। लेकिन इस स्कीम का फायदा एक तय समय तक ही उठाया जा सकता है। आइये जानते हैं यह तारीख क्या है।
जानिए 'फोन फॉर फ्री' कॉन्टेस्ट की अंतिम तारीख
'फोन फॉर फ्री' कॉन्टेस्ट के तहत विनर्स के नाम की घोषणा 10 दिसंबर, 2020 को की जाएगी। वहीं इस प्रतियोगिता में उन्हीं को शामिल माना जाएगा जिनको स्मार्ट फोन डिलीवर हो चुके होंगे। स्मार्ट फोन का ऑर्डर करने के बाद कैंसल करने वाले बायर्स, या इसको लेने के बाद वापस करने वाले ग्राहक इस कॉन्टेस्ट से बाहर माने जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications