नई दिल्ली, दिसंबर 9। पिछले एक साल में फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का स्टॉक लगभग 12015 फीसदी बढ़ा है। 10 दिसंबर 2020 को 1.56 रुपये पर बंद हुआ, जबकि आज ये स्टॉक बीएसई पर 189 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। एक साल पहले फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयरों में निवेश की गई 50 हजार रुपये की रकम आज 60 लाख रु रुपये से अधिक हो जाती। इसकी तुलना में इस दौरान सेंसेक्स करीब 28 फीसदी चढ़ा है।
आज कैसा है शेयर
ये एक माइक्रोकैप स्टॉक है, आज बीएसई पर 5 फीसदी के ऊपरी सर्किट को छूते हुए 189 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। यह 180 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 5 फीसदी चढ़ कर 189 रु पर पहुंच चुका है। पिछले तीन दिनों में शेयर में करीब 28 फीसदी की तेजी आई है। ये आज के भी सत्र के दौरान शेयर अपर सर्किट में पहुंच चुका है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स की मार्केट कैपिटल 136.08 करोड़ रु है। फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का शेयर 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से अधिक लेकिन 5 दिन और 20 दिन के मूविंग एवरेज से कम पर है। इस शेयर ने 2021 में अब तक 9,592 फीसदी तक की बढ़ोतरी हासिल की है। वैसे इस शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 216.30 रु और निचला स्तर 1.56 रु रहा है। ये शेयर बीते 6 महीनों में 1,758.41 फीसदी चढ़ा है।
गिरा भी है ये शेयर
ये शेयर लगभग पिछले 40 दिनों में अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर से 13 फीसदी गिर गया है। इसलिए पिछले रिटर्न के आधार पर इसे अपने पोर्टफोलियो का हिस्सा बनाने से पहले इस महत्वपूर्ण फैक्टर पर विचार करना होगा। सितंबर तिमाही के अंत में दो प्रमोटरों के पास फर्म में 27.49 फीसदी हिस्सेदारी थी और सार्वजनिक शेयरधारकों के पास 72.51 फीसदी हिस्सेदारी थी। 536 पब्लिक शेयरधारकों के पास फर्म के 52.20 लाख शेयर थे।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 0.85 करोड़ रुपए के मुकाबले दूसरी तिमाही में घट कर 0.70 करोड़ रुपए रह गया। हालांकि, 2020 की सितंबर तिमाही में 40.08 करोड़ रुपये के मुकाबले पिछली तिमाही में बिक्री इसकी 100 फीसदी बढ़कर 80.44 करोड़ रुपये हो गई। सितंबर में समाप्त तिमाही के लिए ऑपरेटिंग प्रोफिट 45% बढ़ कर 4.99 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1.55 करोड़ रुपये था।
क्या है कंपनी का बिजनेस
फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड एक लॉजिस्टिक कंपनी के रूप में काम करती है। कंपनी वेयरहाउसिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, फ्रेट फ़ॉरवर्डिंग, कस्टम ब्रोकिंग, कार्गो, कंसॉलिडेशन, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्टेशन और कंट्री ट्रेड सर्विसेज प्रोवाइड करती है। फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स दुनिया भर में ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए वार्षिक आधार पर इसका शुद्ध लाभ 5,040% बढ़कर 2.47 करोड़ रुपये हो गया, जो कि वित्त वर्ष 2020 में समाप्त वित्त वर्ष के लिए 0.05 करोड़ रुपये का नुकसान था। मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए बिक्री पिछले वित्त वर्ष में 114 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 165.02 करोड़ रुपये हो गई। .
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications