
Form H for PPF : पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) के बारे में आप जानते ही होंगे। पीपीएफ निवेश का एक शानदार ऑप्शन है, जिसमें आपको सेफ्टी के साथ गारंटीड रिटर्न मिलता है। आप पीपीएफ खाता पोस्ट ऑफिस की किसी शाखा के साथ-साथ बैंकों में भी खोल सकते हैं। पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि 15 साल की होती है। उस समय काम आता है फॉर्म एच। आगे जानिए इस फॉर्म की डिटेल।
क्या है फॉर्म एच का काम
जब पीपीएफ की मैच्योरिटी की बात आती है, तो इसके खाताधारकों को फॉर्म एच के बारे में जरूर पता होना चाहिए। पीपीएफ खाते 15 साल में मैच्योर होते हैं। हालांकि, आप पांच साल की अवधि के लिए पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी अवधि को आगे बढ़ा सकते हैं। इसे आप जितनी मर्जी बार भी बढ़ा सकते हैं। इसकी कोई सीमा नहीं है। खाते की अवधि आगे बढ़ाने के लिए ही फॉर्म एच जमा कराना होता है।
मैच्योरिटी अवधि बढ़ाने पर क्या होगा
पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी तिथि को आगे बढ़ाया जाए तो आप नये योगदान के साथ और इसके बिना भी खाता जारी रख सकते हैं। यदि आप नया निवेश न करें तो भी आपको पहले से जमा राशि पर खाता मैच्योर होने तक ब्याज मिलता रहेगा। यदि पीपीएफ खाताधारक मैच्योरिटी के बाद खाते को योगदान के साथ जारी रखना चाहते हैं, तो उन्हें खाते की मैच्योरिटी की तारीख से एक वर्ष के भीतर फॉर्म एच जमा करना होगा।
कहां मिलेगा फॉर्म एच
फॉर्म एच आपके बैंक या पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। पीपीएफ खाते की अवधि बढ़ाने के लिए इसे डाउनलोड करके अपने बैंक या डाकघर में जमा करें। हालाँकि, यदि आप मैच्योरिटी के बाद खाते से पैसा नहीं निकालते हैं, तो यह मान लिया जाता है कि आप इसकी अवधि बढ़ाना चाहते हैं, इसलिए पीपीएफ खाते की अवधि खुद ही फॉर्म एच भरे बिना ही बढ़ जाती है। मगर यदि आप खाते की अवधि बढ़ाना चाहते हैं तो बेहतर है कि आप ये फॉर्म जमा करें।
फॉर्म एच जमा न करने के नुकसान
हालांकि, यह ध्यान दिया रहे कि जब तक आप फॉर्म एच को भर कर जमा नहीं करते हैं, तब तक आप अपने पीपीएफ खाते में नया पैसा जमा नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, यदि आप पीपीएफ मैच्योरिटी के एक वर्ष के भीतर फॉर्म एच को जमा नहीं करते हैं तो किसी भी नई जमा या अर्जित ब्याज को अनियमित माना जाएगा और आप टैक्स बेनेफिट के लिए अपात्र होंगे।
करोड़पति बनने में कैसे मदद करेगा
सरकार इस समय पीपीएफ पर 7.1% प्रति वर्ष की ब्याज दर पेश कर रही है। ये अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही के लिए है। आप करोड़पति कितने समय में बन सकते हैं, ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप हर महीने कितना निवेश करते हैं। यदि पीपीएफ की दरें समान रहती हैं और आप हर महीने 12000 रु का निवेश करें तो आप 25 साल में 98.95 लाख रु का फंड तैयार कर पाएंगे। अब यदि ब्याज दरें बढ़ें या आप ज्यादा निवेश करें तो ये काम जल्दी हो सकता है। पर आपको खाते की अवधि बढ़ानी होगी और उस समय फॉर्च एच काम आएगा। बता दें कि 2023 में यह निवेश का अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि पीपीएफ की ब्याज दरें बढ़ सकती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications