गोल्ड लोन लेने जा रहे तो ये खबर जरुर पढ़ें। गोल्ड लोन आपकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। फिर चाहे आपके बिजनेस के लिए पैसे की जरूरत हो
नई दिल्ली: गोल्ड लोन लेने जा रहे तो ये खबर जरुर पढ़ें। गोल्ड लोन आपकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। फिर चाहे आपके बिजनेस के लिए पैसे की जरूरत हो, अचानक से होने वाले खर्च हों या इमर्जेंसी जैसे हालात में आपको इससे मदद मिलती है। Gold : निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले, इस हफ्ते इतने बढ़ गए रेट ये भी पढ़ें

इतना ही नहीं लोग कैश की कमी की वजह से गोल्ड गिरवी रख कर लोन ले रहे हैं। सोने की कीमतों में इजाफे का मतलब है कि कम ब्याज पर गोल्ड लोन भी लिया जा सकता है ताकि मौजूदा वित्तीय जरूरतें पूरी हो सकें। गोल्ड लोन ज़रूरी धन जुटाने का अपेक्षाकृत सबसे आसान तरीका है। अगर आप भी गोल्ड लोन लेना चाहते हैं तो आपको सभी बैंकों के ब्याज दरों के बारे में पता करना चाहिए। तो चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको बताते हैं कि कौन सा बैंक किस ब्याज दर पर लोन दे रही है।
बैंक के गोल्ड लोन रेट
- पंजाब एंड सिंध बैंक से 1 करोड़ तक की कर्ज की राशि पर 7.00 % ब्याज दर 36 महीनों की अवधि के साथ
- बैंक ऑफ इंडिया से 1 करोड़ तक की कर्ज की राशि पर 7.35% ब्याज दर 18 महीनों की अवधि के साथ
- एसबीआई से 50 लाख तक की कर्ज की राशि पर 7.50% ब्याज दर 36 महीनों की अवधि के साथ
- केनरा बैंक से 10 लाख तक की कर्ज की राशि पर 7.65% ब्याज दर 12 महीनों की अवधि के साथ
- कर्नाटक बैंक से 25 लाख तक की कर्ज की राशि पर 8.40% ब्याज दर 12 महीनों की अवधि के साथ
- इंडियन बैंक से 75 लाख तक की कर्ज की राशि पर 8.50% ब्याज दर 36 महीनों की अवधि के साथ
- फेडरल बैंक से 75 लाख तक की कर्ज की राशि पर 8.50% ब्याज दर 12 महीनों की अवधि के साथ
- यूको बैंक से 1 करोड़ तक की कर्ज की राशि पर 8.50% ब्याज दर 36 महीनों की अवधि के साथ
- पंजाब नेशनल बैंक से 10 लाख तक की कर्ज की राशि पर 8.75% ब्याज दर 12 महीनों की अवधि के साथ
- यूनियन बैंक से 20 लाख तक की कर्ज की राशि पर 8.85% ब्याज दर 12 महीनों की अवधि के साथ
गोल्ड लोन के लिए इन डॉक्युमेंट की जरुरत
अगर आप गोल्ड लोन के लिए अप्लाई कर रहे है तो बता दें कि इसके लिए पहचान पत्र के तौर पर वोटर आई कार्ड, आधार या पैन देना होता है। वहीं एड्रेस प्रूफ के लिए बिजली या टेलीफोन बिल दे सकते हैं। इसके अलावा फोटोग्राफ भी देना होगा। बैंक के मांगने पर इनकम प्रूफ भी देना पड़ सकता है। अलग-अलग बैंक का हिसाब अलग है। आपको न्यूनतम 20 हजार रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक गोल्ड लोन मिल सकता है। लोन चुकाने की अवधि तीन महीने से लेकर तीन साल तक हो सकता है।
जानिए कौन ले सकता है गोल्ड लोन
सबसे पहले बता दें कि गोल्ड लोन लेने के लिए आपको एक पासपोर्ट फोटो के साथ आपको अपना कोई भी पहचान प्रमाण (पासपोर्ट, ड्राइवर का लाइसेंस, आधार कार्ड) और पते का प्रमाणपत्र (बिजली और फोन के बिल) जमा करना होगा। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तो आप फॉर्म 60 जमा कर सकते हैं। कोई भी जो 18 साल और उससे ज़्यादा उम्र का हो वह अपना सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकता है। एचडीएफसी बैंक जैसा एक भरोसेमंद बैंक, आपके सभी दस्तावेजों के साथ काउंटर पर सिर्फ़ 45 मिनट के अंदर लोन की रकम दे सकता है।
गोल्ड लोन के लिए बैंक या फिर एनबीएफसी कौन ज्यादा बेहतर
अगर आप गोल्ड लोन लेने का सोच रहे है तो आपको बता दें कि आज आप देश भर के एनबीएफसी और बैंकों से गोल्ड लोन ले सकते हैं। जबकि दोनों 75% के मूल्य के अनुपात में लोन देते हैं। यहां एक गाइड है, जो आपके लिए एकदम सही विकल्प हो सकता है। एनबीएफसी की तुलना में एचडीएफसी बैंक जैसे विश्वसनीय बैंकों के गोल्ड लोन की ब्याज दर किफायती होती है। इतना ही नहीं इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक में तेजी से काम होता है। कम से कम दस्तावेज़ के साथ 45 मिनट में लोन पास हो जाता है और वो भी बिना किसी छुपे हुए शुल्क के, और क्योंकि जाने-माने बैंकों में बेहतर सुरक्षा है, इसलिए एक प्रतिष्ठित बैंक से लोन लेकर आप निश्चिंत हो सकते हैं कि आपके गहने सुरक्षित हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications