नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री जनधन योजना मोदी सरकार की बहुत अहम और महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना की शुरुआत देश के उन लोगों को बैंकिंग सेक्टर से जोड़ने के उद्देश्य से की गई थी, जो बैंकिंग सेवाएं से दूर थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस योजना का ऐलान 15 अगस्त 2014 को अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में किया था, जबकि इसे उसी साल 28 अगस्त को लॉन्च किया गया था। इस योजना के तहत देश की बड़ी आबादी बैंकिंग सेवाएं ले रही है। साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं का फायदा इसी योजना के जरिए मिल जाता है। जनधन योजना के ढेरों फाएदे हैं, जिनमें मुफ्त लाइफ कवर और दुर्घटना बीमा भी शामिल है। हर जनधन खाताधारक को ये दोनों कवर एक दम मुफ्त मिलते हैं। मगर आपको इन कवर का फायदा उठाने के लिए कुछ गलतियों से बचना होगा।
कितना मिलता है लाइफ और दुर्घटना कवर
जानकारी के लिए बता दें कि जनधन योजना के तहत सभी खाताधारकों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा (Accidental Insurance) कवर मिलता है। इसके अलावा आपको 30,000 रुपये का लाइफ कवर भी मिलेगा। ये लाइफ कवर खाताधारक की मृत्यु होने की स्थिति में उसके परिवार के सदस्यों को दिया जाता। पर इन दोनों कवर के लिए कुछ नियम हैं। अगर आपका जनधन खाता है और आप इनके नियमों के बारे में नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं पूरी डिटेल। वरना आपको इनमें से कोई लाभ नहीं मिल सकेगा।
90 दिन पहले तक लेन-देन अनिवार्य
अगर आप प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवाएं और अपने रूपे डेबिट कार्ड से एक्सिडेंट से 90 दिनों पहले तक के दौरान कोई लेन-देन न करें तो याद रखिए कि आपके परिवार को बीमा कवर बेनेफिट नहीं दिया जाएगा। जनधन इंश्योरेंस नियमों के अनुसार आपके द्वारा हादसे से 90 दिन पहले तक कोई न कोई लेन-देन की हुई होनी जरूरी है। इसके लिए आपके द्वारा बैंक शाखा, एटीएम, बैंक मित्र, पॉइंट ऑफ सेल या ई-कॉमर्स जैसे किसी भी प्लेटफॉर्म से की गई लेन-देन को वैलिड माना जाएगा। बता दें कि 2019-20 में शुरू हुए रूपे इंश्योरेंस कार्यक्रम के तहत इस नियम को बीमा कवर के लिए शुरू किया गया।
ओवरड्राफ्ट की भी है खास सुविधा
जनधन योजना के तहत आपको ओवरड्राफ्ट की भी सुविधा मिलती है। यानी आप लोन के रूप में जरूरत पड़ने पर ओवरड्राफ्ट सुविधा के जरिए अपने बैंक खाते से लिमिटेड पैसे निकाल सकते हैं। जन धन योजना के तहत इस सुविधा का लाभ आर्थिक संकट के वक्त बहुत सुविधाजनक है। हालांकि आप इस सुविधा का बेनेफिट अपना जनधन खाता खुलवाने के 6 महीनों बाद ही ले सकते हैं। बता दें कि योजना की शुरुआत में ओवरड्राफ्ट लिमिट 5,000 रुपये तय की गई थी, मगर बाद में इसे बढ़ा कर 10,000 रुपये कर दिया गया। मगर ध्यान रहे कि इस सर्विस का लाभ परिवार के सिर्फ एक ही सदस्य को मिलेगा। यानी परिवार में अगर एक से अधिक जनधन खाताधारक हैं तो उनमें से सिर्फ एक ही ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी का लाभ उठा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications