आज करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। इस साल अगर आप करवा चौथ पर अपनी पत्नी को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है जो पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करता है।
नई दिल्ली: आज करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। इस साल अगर आप करवा चौथ पर अपनी पत्नी को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है जो पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करता है। तो क्यों न इस करवा चौथ अपनी पत्नी को कुछ ऐसा गिफ्ट दे जो उनके जीवन को सुरक्षित कर दे। जीवन भर पत्नी की रक्षा करने का वादा करने वाले पति इस करवा चौथ अपने पत्नी को फाइनेंशियली स्पोर्ट कर सकते है। PVR का करवा चौथ ऑफर, आज पत्नी को Free मिलेगा टिकट ये भी पढ़ें

इस साल आप अपनी पत्नी को गिफ्ट में गोल्ड या एक्सपेंसिव गिफ्ट की जगह कुछ ऐसा गिफ्ट करें जो भविष्य में काम आएं। जी हां आज हम आपको अपने खबर के जरिए सरकार की एक ऐसी ही स्कीम के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आपकी पत्नी आत्मनिर्भर बन सकती है। इस स्कीम के जरिए आपकी पत्नी भी हर महीने रेगुलर कमाई कर सकती है। सरकार की इस स्कीम का नाम नेशनल पेंशन स्कीम है।
हर महीने होगी रेगुलर इनकम
इस करवा चौथ आप अपनी पत्नी के नाम पर न्यूय पेंशन सिस्टम (एनपीएस) अकाउंट खोल सकते हैं। एनपीएस अकाउंट आपकी वाइफ को 60 साल की उम्र पूरी होने पर एकमुश्त रकम देगा। इसके साथ ही हर महीने उन्हें पेंशन के रूप में रेगुलर इनकम भी होगी। एनपीएस अकाउंट के साथ आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपकी वाइफ को हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी। इससे आपकी वाइफ 60 साल की उम्र के बाद पैसों के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं रहेंगी।
निवेश करना है बहुत ही आसान
आप न्यू पेंशन सिस्ट म (एनपीएस) अकाउंट में अपनी सुविधानुसार हर महीने या सालाना पैसा जमा कर सकते हैं। आप 1,000 रुपये से भी पत्नी के नाम पर एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं। जानकारी दें कि 60 वर्ष की उम्र में एनपीएस अकाउंट मैच्योर हो जाता है। नए नियमों के तहत आप चाहें तो वाइफ की उम्र 65 साल होने तक एनपीएस अकाउंट चलाते रहें। आपके जानकारी के लिए बता दें कि आप एनपीएस में 18 से 60 साल की उम्र के बीच का कोई भी वेतनभोगी जुड़ सकता है। एनपीएस में दो तरह के अकाउंट होते हैं Tier-I और Tier-II, Tier-I एक रिटायरमेंट अकाउंट होता है, जिसे हर सरकारी कर्मचारी के लिए खुलवाना अनिवार्य है। वहीं Tier-II एक वॉलेंटरी अकाउंट होता है, जिसमें कोई भी वेतनभोगी अपनी तरफ से इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकता है और कभी भी पैसे निकाल सकता है।
मिलेगी 60 हजार की मंथली पेंशन
अगर योजना में आप 25 की उम्र से जुड़ते हैं तो 60 की उम्र तक यानी 35 साल तक आपको हर महीने 5000 रुपये स्कीम के तहत जमा करना होगा। आपके द्वारा किया गया कुल निवेश 21 लाख रुपए होगा। एनपीएस में कुल निवेश पर अगर अनुमानित रिटर्न 8 फीसदी मान लें तो तो कुल कॉर्पस 1.15 करोड़ रुपये होगा। इसमें से 80 फीसदी रकम से एन्युटी खरीदते हैं तो वह वैल्यू करीब 93 लाख रुपए होगी। लम्प सम वैल्यू भी 23 लाख रुपये के करीब होगी। एन्युटी रेट 8 फीसदी हो तो 60 की उम्र के बाद हर महीने 61 हजार रुपये के करीब पेंशन बनेगी। इसके साथ ही अलग से 23 लाख रुपये का फंड भी।
हेल्थ इंश्योरेंस
इसके अलावा मौजूदा हालात को देखते हुए आप आपनी पत्नी को हेल्थ इंश्योरेंस भी दे सकते है। IRDAI के निर्देश पर अब इंश्योरेंस कंपनियों ने स्पेशल कोरोना कवच पॉलिसी भी लॉन्च की है। यह 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख तक का होता है। ऐसे में अगर आपकी पत्नी के पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है तो आप उन्हें यह गिफ्ट दे सकते हैं।
करवा चौथ पर पत्नी के लिए एफडी गिफ्ट करें
अपनी पत्नी के लिए एक निश्चित राशि का फिक्स्ड डिपॉजिट करा सकते हैं। एफडी पर अच्छी ब्याज मिल जाती और जरूरत पड़ने पर इसे तुड़वा भी सकते हैं। एफडी भविष्य में आपकी पत्नी के बड़ें काम आ सकती है। इस तरह से निवेश करने पर आपकी पत्नी को कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
करवा चौथ पर सेविंग/डीमैट अकाउंट खुलवाएं
अगर आपकी पत्नी के नाम पहले से सेविंग और डीमैट अकाउंट है तो ठीक है। अगर नहीं है तो यह काम कर सकते हैं। कई ऐसे बैंक हैं जो महिलाओं के लिए विशेष सुविधा देते ऑफर करते हैं। अकाउंट खुल जाने के बाद उसमें कुछ पैसे एफडी के लिए जमा कर सकते हैं। वैसे रिटर्न काफी कम मिलता है ऐसे में इक्विटी में निवेश किया जा सकता है जहां बेहतर रिटर्न मिलता है। इक्विटी में निवेश के लिए डीमैट का होना जरूरी है। इक्विटी में डायरेक्टली या फिर म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश किया जा सकता है। इसके अलावा भी निवेश के कई साधन हैं। अगर वह समझदार और कमाने वाली हैं तो फाइनैंशल प्लानिंग में भी उनकी मदद की जा सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications