Gold 10g Price Today: फेस्टिव सीजन में तूफानी तेजी के बाद बुलियन मार्केट में अब कम हलचल देखने को मिल रहा. सोने और चांदी के रेट्स आज सोमवार को भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. वायदा बाजारों में शुरुआती कारोबार में रेट्स गिर गए हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे. वहीं, विदेशी बाजारों में आज कीमतों में गिरावट देखने को मिल रहा है.
सस्ता हो गया सोने का भाव
भारतीय वायदा बाजार में सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही. 10 ग्राम सोने का भाव 500 रुपए से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा. दिसंबर वायदा का रेट 76750 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया है. जबकि ऑलटाइम हाई 79775 रुपए का लेवल है. आज 11 नवंबर को चांदी की कीमत भी गिर गई है, जोकि करीब 450 रुपए गिर गई है. यह 90800 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही, जिसने हाल ही में 100289 रुपए प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई टच किया.
आज क्यों सस्ता हुआ सोना?
आज सोने की कीमतों में भारी देखने को मिल रही है. अमेरिकी डॉलर में मजबूती की वजह से बुलियन मार्केट में नरमी है. अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से डॉलर में उछाल देखने को मिल रहा है. डॉलर इंडेक्स फिलहाल 105 के पार पहुंच गया है.

कॉमैक्स पर सोने और चांदी के रेट्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. सोने का भाव पौना फीसदी की गिरावट के साथ 2675 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा चांदी की कीमत भी करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रही, जोकि 31 डॉलर प्रति ऑन्स पर फिसल गई है.
गोल्ड और सिल्वर पर एक्सपर्ट आउटलुक
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि सोने के लिए 77595-77915-78200 रुपए रेजिस्टेंस है, जबकि 76990-76705-76385 रुपए का सपोर्ट लेवल है. वहीं, चांदी के लिए रेजिस्टेंस लेवल 92165-93055-93635 रुपए का है. जबकि 90695-90115-89225 रुपए का सपोर्ट है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications